क्रिकेट

KL Rahul और Virat Kohli को वर्ल्ड कप के टॉप 3 में नही देखता- गौतम गंभीर

भारत के पूर्व दिग्गज लेफ्ट हैंड बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam gambhir) ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि वह वर्ल्ड कप के टॉप ऑर्डर में केएल राहुल और विराट कोहली को नहीं देखते हैं। वह उनकी जगह किन खिलाड़ियों को देखते हैं आइए आपको बताते हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2022, 6:23 PM IST
Virat Kohli and KL Rahul
Virat Kohli and KL Rahul

बीते रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका (Ind vs Sa) के बीच दूसरा T20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब कमेंट्री बॉक्स में बैठे निखिल चोपड़ा और गौतम गंभीर ने इस बात पर चर्चा करने लगे के वर्ल्ड कप में भारत के टॉप 3 कौन हो सकते हैं। निखिल चोपड़ा के सवाल का जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने एक बहुत ही चौंकाने वाली बात कह डाली। उन्होंने कहा है कि मैं टॉप ऑर्डर में विराट कोहली और केएल राहुल को नहीं देखता हूं। गंभीर ने इन खिलाड़ियों की जगह किसको शामिल किया है आइए आपको बताते हैं

आप बदलाव करेंगे तभी सफल होंगे

कमेंट्री बॉक्स में बैठे हुए निखिल चोपड़ा ने जब गौतम गंभीर से पूछा कि वह भारत के टॉप ऑर्डर में किन बल्लेबाजों को देखते हैं? निखिल चोपड़ा का यह सवाल आगामी टी-20 विश्व कप 2022 को लेकर का था, गौतम ने निखिल के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि 'वह टीम में बदलाव करना चाहेंगे। चाहें वह सेलेक्टर्स हों या हमारे देश के क्रिकेट फैंस सभी के लिए बहुत आसान है, टॉप 3 चुनना। वे सभी कहेंगे कि रोहित शर्मा, के एल राहुल और विराट कोहली को टॉप 3 में शामिल किया जाना चाहिए। लेकिन मैं सोचता हूं कि आप जब बदलाव करेंगे तभी सफल होंगे। पिछले दो-तीन वर्ल्ड कप में यही टॉप ऑर्डर कॉन्बिनेशन है, हमने देखा कि क्या हुआ हम वर्ल्ड कप हार गए। लेकिन इस वर्ल्ड कप में कुछ नया करना चाहिए जिससे कि भारत को फायदा मिल सके।'

यह भी पढ़ें - जावेद मियांदाद के वो खास 4 रिकॉर्ड जो आज भी अटूट हैं

गंभीर ने इन खिलाड़ियों को किया शामिल

गौतम गंभीर ने केएल राहुल और विराट कोहली की जगह टॉप थ्री में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को शामिल किया है। गंभीर का कहना है कि ईशान और सूर्यकुमार में विस्फोटक इंटेंट दिखता है जो तेजी से रन बना सकते हैं। वहीं अगर विराट कोहली को इनिंग में नीचे खिलाए तो उनका अनुभव टीम के काम आएगा। जबकि यह तीनों बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में ज्यादा रन बना सकते हैं। गंभीर ने टॉप ऑर्डर में ईशान किशन और रोहित शर्मा से ओपनिंग करने की बात कही है जबकि तीसरे नंबर पर सूर्य कुमार को उन्होंने खिलाया है। अगर हम ईशान किशन को देखें तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में 76 और दूसरे मुकाबले में 34 रनों की शानदार पारी खेली।

यह भी पढ़ें - इमाम उल हक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, रॉस टेलर, बाबर आज़म, मार्क वॉ, केन विलियमसन सभी को छोड़ा पीछे

Updated on:
13 Jun 2022, 6:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भारत ने पिछली बार हैमिल्टन में दर्ज की थी धमाकेदार जीत, जब 2 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, रोहित शर्मा ने 2 छक्के मारकर जिताया था मैच

‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े