31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जावेद मियांदाद के वो खास 4 रिकॉर्ड जो आज भी अटूट हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद रविवार 65 साल के हो गए हैं। क्रिकेट इतिहास में जावेद के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड है जो आज भी अटूट है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 13 Jun 2022, 5:02 PM IST

javed_miandad.jpg

Javed Miandad

Cricket Records of Javed Miandad: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने रविवार को अपना 65वां जन्मदिन मनाया। 12 जून 1957 को कराची में जन्मे जावेद का पूरा नाम मोहम्मद जावेद मियांदाद है। वह पाकिस्तान के लिए कमेंट्री और कोचिंग भी कर चुके हैं। बता दें कि इन्हें अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और गर्म मिजाजी कप्तानी के लिए जाना जाता था। उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और क्रिकेट में पाकिस्तान का नाम विश्व भर में फैलाया। अपने करियर के दौरान कई शानदार पारियां जावेद ने खेलीं। बता दें कि वह पाकिस्तान के लिए छह क्रिकेट वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। इस आर्टिकल में हम आपको जावेद द्वारा बनाए गए चार ऐसे क्रिकेट रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज भी अटूट है

1) पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह कारनामा न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 1976 में किया था, उस समय उनकी उम्र मात्र 19 साल की थी। इस मैच में जावेद ने 206 रनों की पारी खेली, बता दें कि यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।

2) 124 टेस्ट मैच खेलने वाले जावेद मियांदाद पाकिस्तान के लिए सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। जावेद ने 9 अक्टूबर 1976 को न्यूजीलैंड के खिलाफ गद्दाफी स्टेडियम में टेस्ट डेब्यू किया, जबकि इसी मैदान पर 16 दिसंबर 1993 को जिंबाब्वे के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला।

3) 124 टेस्ट मैच खेलते हुए जावेद का औसत कभी भी 50 से नीचे नहीं गया, यह टेस्ट मैच में एक खास रिकॉर्ड है। विश्व क्रिकेट में कई बल्लेबाज रहे जैसे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, रिकी पोंटिंग आदि यह सभी टेस्ट के दिग्गज बल्लेबाज हैं लेकिन ये खिलाड़ी भी अपने टेस्ट औसत को 50 से नीचे जाने से नहीं रोक पाए। वहीं जावेद ने टेस्ट मैचों में 52.57 की औसत से कुल 8832 रन बनाए हैं।

4) गौरतलब है कि जावेद मियांदाद के नाम वनडे क्रिकेट में लगातार नौ अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। बता दें कि उनके इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। जावेद ने 1987 में मार्च और मई महीने में शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार नौ मैचों में 50 से ज्यादा रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें - इमाम उल हक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, रॉस टेलर, बाबर आज़म, मार्क वॉ, केन विलियमसन सभी को छोड़ा पीछे