क्रिकेट

गेंदबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन पर भड़के गावस्कर, कहा इस खिलाड़ी को करो टीम से बाहर

दूसरे टी20 में गेंदबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा चहल को टीम से बाहर कर अक्षर को दो मौका

2 min read
Indian spinner,Indian cricket team,Indian cricketer,Indian off-spinner,Indian Cricket Team Captain,Chahal,off-spinner,indian bowler,

नई दिल्ली। भारत शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान में टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेलेगा। सेंचुरियन में खेले गए दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को 6 विकेट से हरा कर सीरीज 1-1 से बरारबर कर ली थी। इस मैच के बाद भारत के पूर्व दिग्‍गज कप्‍तान सुनील गावस्‍कर गेंदबाजों के प्रदर्शन से खासा नाराज हैं। गुस्से में गावस्कर ने ये तक कह दिया के भारतीय टीम की हार के लिए जिम्मेदार यजुवेंद्र चहल को टीम से बाहर कर देना चाहिए।

चहल की हुई जमकर पिटाई
सेंचूरियन में खेले गए इस टी20 मैच में यजुवेंद्र चहल की जमकर पिटाई हुई थी। चहल के प्रदर्शन से नाराज गावस्कर ने चहल को टीम से बाहर कर अक्षर पटेल को टीम में मौका देने की बात कही। बता दे इस सीरीज में ये दूसरा मौका है जब चहल को विपक्षी टीम के बल्लेबाजों ने आड़े हाथ लिया हो। इस से पहले वनडे सीरीज में भी सेंचूरियन मैदान पर खेले गए वनडे मैच में चहल महंगे साबित हुए थे। गावस्कर ने तीसरे टी20 मैच में चहल की जगह अक्षर पटेल को खिलने की बात कही है।

हाई स्कोरिंग होगा तीसरा टी20
गौरतलब हो कि दूसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराया था और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। उस मैच में यजुवेंद्र चहल बहुत महंगे साबित हुए थे। उन्‍होंने चार ओवर की गेंदबाजी में बिना कोई विकट लिये 64 रन खर्च किये थे। भारत की हार के बाद सोशल मीडिया में चहल की जमकर आलोचना हुई थी और भारत की हार के लिए जिम्‍मेदार ठहराया गया था। इसके अलावा गावस्कर ने कहा अगर न्यूलैंड्स की पिच सपाट हुई तो एक बार फिर बड़े स्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है।

Published on:
24 Feb 2018 06:42 pm