22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले इस बल्लेबाज को दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट टीम में किया शामिल

हेनरिक क्लासेन और हरफनमौला खिलाड़ी विआन मुल्डर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है।

2 min read
Google source verification
south africa include wicket keeper batsman Klassen in Test squad

नई दिल्ली। टी20 और वनडे क्रिकेट में भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देने वाले दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और हरफनमौला खिलाड़ी विआन मुल्डर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। दोनों खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है।

चोटिल डेल स्टेन को टीम में जगह नहीं दी
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टीम में शामिल तेज गेंदबाज डुयाने ओलिवर और हरफनमौला खिलाड़ी आंदिले फेहलुक्वायो एवं क्रिस मोरिस को पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। फाफ डु प्लेसिस, टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, अब्राहम डिविलियर्स की भी टीम में शामिल किया गया है, जबकि चोटिल डेल स्टेन को टीम में जगह नहीं दी गई है।

ये भी पढ़े - चक दे इंडिया से इंस्पायर्ड महिला हॉकी के कोच, टीम को शीर्ष स्तर तक पहुंचाना चाहते हैं

क्लासेन ने सेंचूरियन में किया था शानदार प्रदर्शन
हेनरिक क्लासेन ने सेंचूरियन में खेले गए भारत के खिलाफ हाल में वनडे और टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया था इतना ही नहीं इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन दमदार रहा है। उन्होंने 2017-18 सत्र में 48.66 की औसत से 292 रन बनाए जबकि मुल्डर ने नौ मैचों में 61.66 की औसत से 370 रन बनाए। क्रिकइंफो ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय चयन समिति के संयोजक लिंडा जोंडी के हवाले से बताया, "क्लासेन सफेद गेंद से खेले गए मैचों में दक्षिण अफ्रीका के लिए काफी प्रभावशाली रहे हैं और हमें विश्वास हैं कि वह पांच दिवसीय प्रारूप में भी एक अच्छे खिलाड़ी बन सकते हैं।"

इस प्रकार है टीम
दक्षिण अफ्रीका टीम : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, टेम्बा बावुमा, थ्युनिस डे ब्रूयेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अब्राहम डिविलियर्स, डीन एल्गर, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, मोर्ने मोर्केल, विआन मुल्डर, एंडिले पेलक्वायो, वेर्नोन फिलेंडर, कगीसो रबादा, लुंगी नगीदी और डुआने ओलिवर।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग