क्रिकेट

लक्ष्मण के बाद गावस्कर विजडन पर भड़के, पक्षपाती विचारों की जरूरत नहीं

Sunil Gavaskar से पहले वीवीएस लक्ष्मण ने भी Rohit Sharma का नाम विजडन की टॉप-5 की लिस्ट में न होने पर सवाल उठाया था।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2020, 7:44 PM IST
Sunil Gavaskar
Sunil Gavaskar

नई दिल्ली : इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC Cricket World Cup) 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम भले ही सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार गई हो, लेकिन टीम इंडिया के कुछ क्रिकेटरों के लिए यह विश्व कप काफी शानदार रहा। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने तो जैसा प्रदर्शन किया, उसे भूला ही नहीं जा सकता। उन्होंने इस टूर्नामेंट में पांच शतक ठोक कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि विश्व कप में अब तक कोई खिलाड़ी पांच शतक नहीं लगा सका है। इसके बावजूद विजडन ने रोहित को न तो 2019 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया और न ही सर्वश्रेष्ठ पांच खिलाड़ियों में जगह दी। इस पर टिप्पणी करते हुए सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने विजडन को लताड़ लगाई। बता दें कि गावस्कर से पहले वीवीएस लक्ष्मण ने भी रोहित शर्मा का नाम विजडन की टॉप-5 की लिस्ट में न होने पर सवाल उठाया था।

गावस्कर बोले पक्षपाती विचारों की जरूरत नहीं

गावस्कर ने अपने कॉलम में लिखा कि पत्रिका को पक्षपाती विचारों की जरूरत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लिखा कि सिर्फ अंग्रेजी धरती पर प्रदर्शनों को वरीयता देना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह भी याद रखें कि एक खिलाड़ी को हजारों रन और सैकड़ों विकेट मिल सकते हैं, लेकिन अगर इंग्लैंड में वह ऐसा नहीं करता, तब भी वह विजडन के सर्वश्रेष्ठ पांच की सूची में नहीं आएगा, क्योंकि इसमें सिर्फ इंग्लैंड की धरती पर किए गए प्रदर्शनों को ध्यान में रखा जाता है।

रोहित की नींद नहीं खराब होने वाली

गावस्कर ने अपने कॉलम में लिखा कि सबसे पहले वह एक बात स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम नहीं आने से वह अपनी नींद नहीं खोने जा रहे हैं। टीम इंडिया समेत सभी खिलाड़ी अपने देश की जीत के लिए चिंतित होते हैं, क्योंकि वह देश के लिए खेल रहे होते हैं। उन्हें अपने प्रयासों की सराहना टीम के सदस्यों से मिलनी चाहिए। यह सबसे बेहतरीन प्रशंसा है। इसे हर क्रिकेटर चाहता है। इसलिए, रोहित को इस बात का अफसोस नहीं होगा। वह जानते हैं कि उन्होंने विश्व कप की तलाश में इंग्लैंड गई टीम इंडिया को उन्होंने अपना सब कुछ दिया था।

Updated on:
20 Apr 2020, 7:44 PM IST
Published on: