ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट में अफगानिस्तानी स्पिनर राशिद खान की फोटो लगाई
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कुछ ऐसा किया है जिसे सुन कर आपके दिल में उनके लिए इज़्ज़त और बढ़ जाएगी। गिलक्रिस्ट ने अफगानिस्तानी स्पिनर राशिद खान को बिगबैश लीग में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें एक अनोखे अंदाज़ में ट्रिब्यूट दिया। गिलक्रिस्ट रशीद के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनके बहुत बड़े फैन बन गए है।
बिगबैश में किया धमाल
दरअसल राशिद ने ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग में पदार्पण किया और पहले ही मैच में उन्होंने एडिलेट स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। राशिद ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। उनकी इस परफॉरमेंस के प्रभावित हो कर इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने राशिद की फोटो अपने ट्विटर प्रोफाइल की DP बना ली। होने इसके बाद ट्वीट करते हुए रशीद की फोटो ने नीचे लिखा #Newprofilepic ये राशिद खान के जीवन का सबसे बड़ा अचीवमेंट में से एक है। इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए रशीद ने लिखा थैंक्यू सो मछ गिली ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
17 साल की उम्र में किया डेब्यू
राशिद 31 वनडे मैचों में अब तक 70 विकेट हासिल कर चुके हैं। उनका औसत 14.49 का है और इकॉनमी 3.91 की, वही अब तक उन्होंने 27 टी20 मैचों में 42 विकेट झटके हैं। इस साल वह आईपीएल में भी खेल चुके हैं। आईपीएल में रसीद ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 14 मैच में 17 विकेट लिए थे। इस साल आईपीएल ऑक्शन में उनकी ऊंची बोली लगने की आशंका है। राशिद पिछले एक साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। राशिद खान ने 2015 में अफगानिस्तान के लिए टी-20 इंटरनैशनल और वन-डे इंटरनैशल में डेब्यू किया था। तब रशीद मात्र 17 साल के थे अफगानिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले सबसे यंग खिलाड़ी है राशिद ।