एरॉन फिंच गवाया शीर्ष स्थान
वहीं, रोहित ने छह स्थानों की छलांग के साथ 14वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज में 162 रन बनाए थे जिसमें इंदौर में खेली गई 118 रनों की तूफानी पारी भी शामिल है।इस सीरीज में आराम करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच से अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया है। वेस्टइंडीज के एविन लेविस दूसरे स्थान पर आ गए हैं। कोहली तीसरे स्थान पर खिसक आए हैं। कोहली 824 से 776 अंकों पर आ गए हैं। वनडे में पहले और टेस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज कोहली, फिंच से सिर्फ आठ और लुइस से चार अंक ही पीछे हैं।