
नई दिल्ली. हाल में आईसीसी ने अपनी टी-20 रैकिंग जारी की है। जिसमें विराट कोहली को एक बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पहले पायदान से खिसक गए हैं। अब विराट कोहली रैंकिंग में पहले की जगह तीसरे स्थान पर है। अब उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने ले ली है। वहीं दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के इविन लुईस पहुंच गए हैं। इसके बाद विराट तीसरे नंबर पर आ गए हैं। बेशक विराट को आईसीसी रैंकिंग में नुकसान हुआ हो लेकिन श्रीलंका सीरीज में कप्तान रहे रोहित शर्मा और केएल राहुल को फायदा हुआ है। केएल राहुल ने 23 स्थान की छलांग लगाई और अब वह चौथे स्थान पर आ गए हैं। वहीं रोहित शर्मा भी 14वें स्थान पर आ गए हैं।
दोनों की परफॉर्मेंस ने उनकी रैंकिंग में काफी उछाल मारी है। वहीं भारत को श्रीलंका के सीरीज जीतने पर काफी फायदा हुआ है। भारत आईसीसी टी-20 रैकिंग में अब दूसरे स्थान पर आ गई है।
बता दें कि किसी भी खिलाड़ी को मैच न खेल पाने के कारण उसे अपनी रेटिंग के अंकों का दो प्रतिशत गंवाना पड़ता है। इसका मतलब समझे तो विराट की पहले 824 पॉइंट थे। इंडिया श्रीलंका सीरीज न खेल पाने के कारण कोहली की रेटिंग 824 से 776 हो गई। वहीं गेंदबाजों की बात करें तो स्पिनर युजवेंद्र चहल को सीरीज में 8 विकेट लेने का फायदा हुआ। जिससे वह 14 पायदान की छलांग लगाकर 16वें स्थान पर आ गए हैं। हार्दिक पंड्या ने भी 40 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। हार्दिक अब संयुक्त 39वें स्थान पर हैं। यही नहीं विराट की तरह जसप्रीत बुमराह को भी पहले दो मैचों में विकेट न लेने और तीसरा मैच न खेलने का नुकसान हुआ है। वह भी विराट की तरह तीसरे स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में पाकिस्तान के इमाद वसीम अब नंबर-1 पर हैं। वहीं पर दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं।
Published on:
26 Dec 2017 09:46 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
