क्रिकेट

अलविदा नेहरा जी

12 से ज्यादा सर्जरी 235 से ज्यादा विकेट लेने के बाद आखिर कार नेहरा ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

2 min read
Nov 01, 2017

नई दिल्ली। भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रन से हरा कर नेहरा को जीत के साथ विदाई दी। आशीष नेहरा ने 18 साल के लम्बे करियर के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। नेहरा ने अपना आखरी मैच अपने ही होम ग्राउंड दिल्ली के फ़िरोज़शाह कोटला में खेला। अपने आखरी मैच में नेहरा को कोई सफलता हाथ नहीं लगी नेहरा ने 4 ओवर में 29 रन दिए। मैच ख़तम होने के बाद नेहरा ने मैदान का चक्कर लगाया और दर्शको का शुक्रिया अदा किया। नेहरा को सम्मान देते हुए साथी खिलाड़ियों ने उन्हें कंधे पर भी उठाया। 12 से ज्यादा सर्जरी 235 से ज्यादा विकेट लेने के बाद आखिर कार नेहरा ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

डीडीसीए ने स्टेडियम छोर को आशीष नेहरा एंड का नाम दिया गया।
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के सम्मान में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के एक छोर को बुधवार को आशीष नेहरा एंड का नाम दे दिया। फिरोजशाह कोटला मैदान में मंगलवार को गेट नंबर दो का नाम पूर्व भारतीय ओपनर वीरेेंद्र सहवाग के नाम पर रखा गया था और मैच के दिन कोटला के डॉक्टर अंबेडकर स्टेडियम छोर को आशीष नेहरा एंड का नाम दिया गया। नेहरा अपना अंतिम मैच खेल रहे हैं, जिसके बाद वह अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। भारतीय क्रिकेट में यह एक अभूतपूर्व मौका है, जब एक ही स्टेडियम में दो खिलाडिय़ों को सम्मान मिला है।

सचिन तेंदुलकर के बाद मैदान से संन्यास लेने का मौका मिला।
नेहरा से पहले मैदान से संन्यास लेने वाले आखिरी भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर थे जिन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना 200वां ट्रेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। मैदान से संन्यास लेने की उपलब्धि राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी हासिल नहीं कर पाए थे। लेकिन नेहरा को यह दुर्लभ अवसर मिल गया कि वह मैदान से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कहे। मैच शुरु से होने से पहले नेहरा टीम हडल में साथी खिलाड़यिों के साथ खड़े हुए और उन्हें कुछ बताते नजर आए। नेहरा को उनके आखिरी मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने स्मृति चिह्न के रुप में एक ट्राफी भेंट की। इस बीच युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को अपना पदार्पण मैच खेलने का मौका मिल गया और इसके साथ ही वह भारत के टी-20 क्रिकेट में 70वें खिलाड़ी बन गए। भारतीय टीम के प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने अय्यर को भारतीय कैप प्रदान किया।

ये भी पढ़ें

LIVE Ind vs Nz: भारत ने न्यूजीलैंड को हरा जीत के साथ नेहरा को किया विदा

Published on:
01 Nov 2017 11:03 pm
Also Read
View All