31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIVE Ind vs Nz: भारत ने न्यूजीलैंड को हरा जीत के साथ नेहरा को किया विदा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी 20 मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में खेला जा रहा है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 1 Nov 2017, 10:23 PM IST

nehra

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी 20 मैच आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में खेला गया। जिसे भारत ने 53 रनो से जीत लिया और 3 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा और शिखर धवन की पहले विकेट के लिए की गई रिकार्ड साझेदारी के दम पर टीम ने 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रोहित और धवन ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी की जो भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। धवन ने 52 गेंदों की पारी में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। वही रोहित ने भी 80 रनों की पारी खेली। उन्होंने 55 गेंदों का सामना किया और छह चौके व चार चौके लगाए। इन दोनों की आतिशी पारी की मदद से भारत ने पूरे 20 ओवर खेलने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने दो विकेट लिए जबकि ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरू से ही अच्छी लय में नहीं दिखी। 20 ओवर में न्यूजीलैंड मात्र 149 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड की तरफ से लाथम ने 39 रनो की पारी खेली। वही भारत के लिए चहल और पटेल ने दो-दो विकेट लिए।

डीडीसीए ने स्टेडियम छोर को आशीष नेहरा एंड का नाम दिया गया।
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के सम्मान में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के एक छोर को बुधवार को आशीष नेहरा एंड का नाम दे दिया। फिरोजशाह कोटला मैदान में मंगलवार को गेट नंबर दो का नाम पूर्व भारतीय ओपनर वीरेेंद्र सहवाग के नाम पर रखा गया था और मैच के दिन कोटला के डॉक्टर अंबेडकर स्टेडियम छोर को आशीष नेहरा एंड का नाम दिया गया। नेहरा अपना अंतिम मैच खेल रहे हैं, जिसके बाद वह अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। भारतीय क्रिकेट में यह एक अभूतपूर्व मौका है, जब एक ही स्टेडियम में दो खिलाडिय़ों को सम्मान मिला है।

सचिन तेंदुलकर के बाद मैदान से संन्यास लेने का मौका मिला।
नेहरा से पहले मैदान से संन्यास लेने वाले आखिरी भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर थे जिन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना 200वां ट्रेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। मैदान से संन्यास लेने की उपलब्धि राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी हासिल नहीं कर पाए थे। लेकिन नेहरा को यह दुर्लभ अवसर मिल गया कि वह मैदान से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कहे। मैच शुरु से होने से पहले नेहरा टीम हडल में साथी खिलाड़यिों के साथ खड़े हुए और उन्हें कुछ बताते नजर आए। नेहरा को उनके आखिरी मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने स्मृति चिह्न के रुप में एक ट्राफी भेंट की। इस बीच युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को अपना पदार्पण मैच खेलने का मौका मिल गया और इसके साथ ही वह भारत के टी-20 क्रिकेट में 70वें खिलाड़ी बन गए। भारतीय टीम के प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने अय्यर को भारतीय कैप प्रदान किया। न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

न्यूजीलैंड से पहली बार जीता भारत
इस जीत के साथ भारत ने अपना न्यूजीलैंड के खिलाफ ख़राब रिकॉर्ड सही किया। भारत आज पहली बार टी-20 में न्यूजीलैंड से जीता है। इसी के साथ भारतीय दिग्गज गेंदबाज़ आशीष नेहरा ने अपने 18 साल लम्बे करियर को जीत के साथ अलविदा कहा।

टीमें

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आशीष नेहरा।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर, ट्रेंट बाउल्ट, टॉम ब्रूस, कोलिन डी ग्रांडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकोलस, एडम मिलने, कोलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर)।