क्रिकेट

स्मिथ ने कहा कि रोहित का अनुशासन उन्हें सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज बनाता है

कमेंट्री टीम से जुड़े दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने रोहित की जमकर तारीफ की।
less than 1 minute read
rohit sharma

रांची : अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टेस्ट सीरीज में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उनकी सब ओर तारीफ हो रही है। अब इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि उनका अनुशासन तारीफ के काबिल है। बता दें कि ग्रीम स्मिथ ने उक्त बातें कमेंट्री के दौरान कही।

सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में एक हैं रोहित

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उनका अनुशासन ही उन्हें महान बल्लेबाज बनाता हैं। उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा कि रोहित ने अपने प्रदर्शन से उन्हें काफी प्रभावित किया है। इस खेल को लेकर उनका जुनून, अनुशासन और रणनीति, उन्हें सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक बनाता है।

अनुभवहीन स्पिन गेंदबाजी भी बना समस्या

ग्रीम स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन पर कहा कि रोहित के प्रदर्शन के अलावा पुरानी गेंद से दक्षिण अफ्रीका की कमजोरी भी खुलकर सामने आई। दक्षिण अफ्रीका में अनुभवहीन स्पिन गेंदबाजों के होने से रोहित की समस्या आसान हुई। स्पिन गेंदबाजों ने रोहित को खुलकर खेलने की आजादी दी। इस कारण भी पूरे सीरीज में रोहित अब तक शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

Updated on:
20 Oct 2019 10:11 pm
Published on:
20 Oct 2019 10:10 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान