1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बल्लेबाजी कोच ने कहा कि रोहित के शानदार प्रदर्शन से सलामी बल्लेबाजी का विवाद थम गया है

रोहित शर्मा ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। तीन टेस्ट मैच की सीरीज में अब तक वह तीन शतक लगा चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 20 Oct 2019, 8:05 AM IST

Rohit Sharma virat Kohli

रांची : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम मैच के पहले दिन भारत पहले सत्र में तीन विकेट महज 39 रन पर खो चुकी थी। इसके बाद रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने बहादुरी के साथ दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना करते हुए टीम इंडिया को संभाल लिया और पहले तथा दूसरे सत्र में भारतीय टीम को और कोई क्षति नहीं होने दी। खराब रोशनी के कारण हालांकि तीसरे सत्र में ज्यादा देर का खेल नहीं हो सका। एक दिन के निर्धारित 90 ओवरों में से मात्र 58 ओवर फेंके जा सके। इस दौरान भारत ने रोहित शर्मा (117) के नाबाद शतक और अजिंक्य रहाणे (83) के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत ने पहले दिन तीन विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। इन दोनों की उम्दा बल्लेबाजी की टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने खुलकर तारीफ की।

रंगास्वामी ने कहा कि क्रिकेट की वर्तमान अनुबंध पॉलिसी पर विचार किया जाना चाहिए

रबाडा थे खतरनाक, लेकिन रोहित ने हिम्मत दिखाई

विक्रम राठौड़ ने कहा कि पहले सत्र में जब कगिसो रबाडा गेंद को मूव करा रहे थे और बेहद खतरनाक दिख रहे थे, तब रोहित शर्मा ने हिम्मत दिखाई और पहला सत्र निकाला। रबाडा वह अच्छी जगह गेंदबाजी कर रहे थे और उन्हें विकेट से मदद मिल रही थी। ऐसे समय में एक बल्लेबाज के तौर पर आपको विकेट पर टिके रहना होता है और यह काम रोहित ने काफी अच्छे से किया।

तीनों प्रारूप के बेहतरीन खिलाड़ी हैं रोहित

बल्लेबाजी कोच ने रोहित की तारीफ में कहा कि वह तीनों प्रारूपों के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। टेस्ट मैच में उन्हें सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारना सही फैसला है। बतौर सलामी बल्लेबाज उन्होंने जितने रन किए हैं उन्होंने कुछ समय के लिए सलामी बल्लेबाजी के लिए कौन सही होगा, इस विवाद को थाम दिया है। उन्होंने कहा कि रोहित जैसा कोई खिलाड़ी अगर शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करता है तो, इससे टीम के लिए सब कुछ बदल जाता है, तब भी जब आप विदेशी दौरे पर हों। वह बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं। मुझे नहीं लगता कि उनकी तकनीक से छेड़छाड़ करने की कोई जरूरत है। उन्हें बस मानसिक तौर पर कुछ बदलाव करने होंगे। बता दें कि रोहित शर्मा इस सीरीज में अब तक तीन शतक लगा चुके हैं और एक सीरीज में ऐसा करने वाले वह सुनील गावस्कर के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज हैं।

गांगुली ने किया शास्त्री का बचाव, कहा- कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की जरूरत नहीं

रहाणे की भी की तारीफ

टीम इंडिया के नए बल्लेबाजी कोच ने अजिंक्य रहाणे की आज की पारी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रहाणे ने आज गजब की प्रतिस्पर्धा दिखाई। वह जब भी इस तरह की प्रतिस्पर्धा के साथ बल्लेबाजी करते हैं, तब बेहद शानदार खेलते हैं।