1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांगुली ने किया शास्त्री का बचाव, कहा- कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की जरूरत नहीं

सौरव गांगुली ने कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया पर उठ रहे हितों के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दोबारा कोच चुनने की जरूरत पड़ेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 18 Oct 2019, 6:57 PM IST

Ravi Shastri Sourav Ganguly

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कोच रवि शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी दोबारा नियुक्ति की कोई आवश्यकता नहीं है। बता दें कि रवि शास्त्री को दोबारा कोच चुनने वाली एड-हॉक क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) पर हितों के टकराव में फंसे थे। बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने उन पर सवाल उठाए हैं। माना जा रहा है कि ऐसे में अगर सीएसी का गठन ही अवैध घोषित हो जाता है तो बीसीसीआई को दोबारा कोचिंग की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ सकती है और रवि शास्त्री को पद छोड़कर दोबारा आवेदन देना पड़ सकता है। ऐसे समय में भावी क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है।

पांच हजार सेना के जवानों को मिलेगा रांची टेस्ट देखने का मौका, जेएससीए ने बांटे फ्री टिकट

गांगुली के रिश्ते शास्त्री से नहीं हैं अच्छे

बता दें कि टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री से सौरव गांगुली के रिश्ते अच्छे नहीं माने जाते। इसके पिछली बार जब रवि शास्त्री का मुख्य कोच के पद पर चयन हुआ था, तब गांगुली सीएसी में थे और वह नहीं चाहते थे कि वह टीम इंडिया के मुख्य कोच बनें। हालांकि बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद गांगुली के रवैये में बदलाव दिख रहा है। उन्होंने कहा कि दोबारा कोच पद की प्रक्रिया शुरू करने की जरूरत नहीं है।

गांगुली ने यह भी कहा कि वह आश्वस्त नहीं हैं

सौरव गांगुली ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शास्त्री के चयन को लेकर कोई परेशानी आएगी। हालांकि वह इसे लेकर आश्वस्त नहीं हैं। उन्होंने बतौर उदाहरण यह कहा कि जब वह सीएसी में थे और वह, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण ने जब कोच का चयन किया था, तब भी हितों के टकराव का मुद्दा था। गांगुली से जब यह पूछा गया कि क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष तय हो जाने के बाद क्या आपने टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री से बात की तो उन्होंने हंसकर उल्टा संवाददाताओं से ही पूछ लिया कि क्यों? अब उन्होंने क्या किया।

राहुल द्रविड़ अब सिर्फ भारतीय युवाओं के ही नहीं, अब हैं 16 अन्य देशों के क्रिकेटरों के कोच

प्रशासकों की समिति ने साध ली थी चुप्पी

कुछ दिन पहले जब प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय से जब यह पूछा गया था कि अगर लोकपाल सीएसी को हितों के टकराव का दोषी मानते हैं तो क्या रव शास्त्री को दोबारा नियुक्त करने की जरूरत पड़ेगी? इस पर उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पहली बात यह है कि यह काल्पनिक प्रश्न है और दूसरी बात यह कि लोकपाल के फैसले से पहले उनका कुछ भी बोलना गलत होगा।