2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल द्रविड़ अब सिर्फ भारतीय युवाओं के ही नहीं, अब हैं 16 अन्य देशों के क्रिकेटरों के कोच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उठाया है यह कदम।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 17 Oct 2019, 4:25 PM IST

Rahul Dravid

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और इंडिया-ए तथा अंडर-19 टीम के कोच रह चुकेक राहुल द्रविड़ अब 16 देशों के युवा खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे। फिलहाल वह नेशनल क्रिकेट अकादमी के डायरेक्टर हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात का फैसला लिया है कि वह एनसीए में ट्रेनिंग देने के लिए 16 देशों के युवाओं को बुलाएगा।

अब धोनी के भविष्य का सौरव गांगुली करेंगे बड़ा फैसला, 24 अक्टूबर को होगी चयनकर्ताओं से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर लिया गया निर्णय

पिछले साल अप्रैल में इंग्लैंड की राजधानी लंदन में आयोजित कॉमनवेल्थ की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत में 16 देशों के युवा महिला-पुरुष खिलाड़ियों की ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। चुने गए खिलाड़ियों को भारत के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के लिए उन्हें विश्व स्तरीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी। यह कैम्प एक अक्टूबर से बेंगलूरु में चल रहा है और 30 अक्टूबर तक चलेगा।

आईसीसी ने साहा की तस्वीर ट्वीट कर पूछा सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का नाम, जवाब मिला धोनी

बीसीसीआई चुयनित किए खिलाड़ी

बीसीसीआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस घोषणा के बाद खेल और युवा मामलों के मंत्रालय तथा विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर 16 देशों के 18 लड़के तथा 17 लड़कियों को चुना है। इन युवा क्रिकेटरों को अब बेंगलूरु स्थित एनसीए में राहुल द्रविड़ की देख-रेख में कोचिंग दी जाएगी। इन 16 देशों के क्रिकेटरों में वेस्टइंडीज के दो देश जमैका, त्रिनिदाद एंड टोबागो समेत केन्या, मॉरीशस, नामीबिया, नाइजीरिया, रवांडा, बोस्तवाना, कैमरून, मोजाम्बिक, मलेशिया, सिंगापुर, फूजी, यूगांडा, जांबिया और तंजानिया देशों के खिलाड़ी हैं।