2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब धोनी के भविष्य का सौरव गांगुली करेंगे बड़ा फैसला, 24 अक्टूबर को होगी चयनकर्ताओं से मुलाकात

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री को कड़ा संदेश देने के बाद सौरव गांगुली ने अब महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 17 Oct 2019, 8:28 AM IST

dhoni_and_ganguly.jpeg

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली 22 तारीख को अपना कार्यभार संभाल लेंगे। इसके एक दिन बाद बीसीसीआई के एजीएम की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बीच सौरव गांगुली ने कोलकाता में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एजीएम की बैठक के अगले ही दिन 24 अक्टूबर को वह महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर चयनकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

इसी दिन बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम इंडिया का होगा चयन

बता दें कि इसी दिन 24 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम चुनी जाएगी। पहले यह चयन 21 अक्टूबर को होना था, लेकिन चुनाव के चलते इसे टाल कर 24 अक्टूबर कर दिया गया था। चयनकर्ता इस दिन बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी। इसके बाद भारत को इसी टीम से दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेंगी।

मिशेल मार्श ने अपने अभद्र व्यवहार के लिए मांगी माफी, कहा- दोबारा नहीं होगा

विराट और टीम मैनेजमेंट को दे चुके हैं कड़ा संदेश

बता दें कि मंगलवार को ही सौरव गांगुली ने विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट को यह कड़ा संदेश दे चुके हैं कि अब इन्हें आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट को जीतने की कोशिश करनी चाहिए। हालांकि अपने इस बयान में सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का नाम नहीं लिया था, लेकिन माना जा रहा है कि गांगुली ने उनका नाम लिए बिना यह संदेश उनके लिए ही दिया है।

गांगुली कोहली से भी मिलेंगे

गांगुली ने कहा कि वह जब चयनकर्ताओं से मिलेंगे तो महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर चर्चा करेंगे। पहले यह जानने की कोशिश करूंगा कि वह क्या चाह रहे हैं। इसके बाद अपने विचार रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस बारे में धोनी से भी पूछना चाहते हैं कि वह क्या चाहते हैं। इसके बाद कहा कि देखते हैं कि वह क्या चाहते हैं। बता दें कि इसी दिन गांगुली टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से भी मिलेंगे।

आर्चर ने भरी हुंकार, वनडे विश्वकप जीतने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप भी जीतेंगे

विश्व कप के बाद से धोनी हैं ब्रेक पर

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बाद से ही ब्रेक पर हैं और वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या कोई क्रिकेटर इतना लंबा ब्रेक ले सकता है तो बोर्ड के भावी अध्यक्ष ने कहा कि जब ऐसा हुआ तो वह अध्यक्ष नहीं थे।