क्रिकेट

राजस्थान क्रिकेट संघ के लिए बड़ी खुशखबरी, बीसीसीआई ने हटाया बैन

ललित मोदी के अध्यक्ष बनने के बाद बीसीसीआई ने आरसीए पर लगाया था बैन
less than 1 minute read
Sep 08, 2019
rca.jpg

जयपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राजस्थान क्रिकेट संघ ( आरसीए ) पर से बैन हटा दिया है।

आरसीए के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। प्रशासकों की समिति ( सीओए ) ने आरसीए द्वारा अपने संविधान में किए गए परिवर्तनों को मंजूरी दे दी है। अब आरसीए जल्द ही अपने आम चुनाव कराएगा। संविधान को इसलिए मंजूरी मिली है, क्योंकि यह लोढ़ा समिति की सिफारिशों के आधार पर संशोधित किया गया है।

आरसीए के अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा है कि संघ, राष्ट्रीय बोर्ड और सीओए के आदेश के मुताबिक बीसीसीआई चुनावों से पहले सभी जरूरी गाइडलाइंस को पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी।

आरसीए को बोर्ड ने 2014 में प्रतिबंध कर दिया था, क्योंकि उस समय इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल ) के मुखिया ललित मोदी को आरसीए ने अपना अध्यक्ष नियुक्त किया था। ललित उस समय आईपीएल में भ्रष्टाचार संबंधी मुद्दे के कारण बोर्ड द्वारा प्रतिबंधित कर दिए गए थे।

Updated on:
08 Sept 2019 08:54 am
Published on:
08 Sept 2019 08:07 am
Also Read
View All
WI vs PAK 1st Test: वेस्टइंडीज के गेंदबाज ने किया अनोखा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 5 मेडन ओवर डाल झटके 5 विकेट

इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल