क्रिकेट

GT vs RR Weather Report: अहमदाबाद में खिलाड़ियों को मिलेगा डबल चैलेंज! मैच से पहले जानें क्या है सबसे बड़ी मुसीबत

GT vs RR, Ahmedabad Today Weather: अहमदाबाद की सतह पूरी तरह से बल्लेबाजी के मुफीद होती है। दूसरी पारी में यहां पर ओस भी देखने को मिलती है। यहां पर 200 से अधिक रन बनते हुए भी देखे गए हैं।
2 min read
Apr 09, 2025
GT vs RR Weather Report

Ahmedabad Today Weather: अहमदाबाद में आज शाम 6 बजकर 57 मिनट पर सूर्यास्त होगा। सुबह होते ही पारा हाई हो चुका है। गर्मी ने शहरवालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शाम को 7.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने सामने होंगी। इन दोनों टीमों के खिलाफ एक दूसरे के खिलाफ तो लड़ेंगे ही साथ ही मौसम की मार भी झेल रहे होंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को माने तो आज पारा 43 तक जा सकता है, जो इस साल का सबसे गर्म दिन होगा।

आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। ऐसे में शाम को पहले फिल्डिंग करने वाली टीम को ज्यादा परेशानी हो सकती है। हालांकि तब तब सूरज ढल चुका होगा। अंधेरा छाने लगेगा लेकिन गर्म हवा और तपिस खिलाड़ियों को थका सकती हैं। ऐसे में तेज गेंदबाजों के चोटिल होने का खतरा बढ़ जाता है।

मौसम के साथ पिच भी गेंदबाजों के खिलाफ

अगर बात पिच की करें तो अहमदाबाद की सतह पूरी तरह से बल्लेबाजी के मुफीद होती है। दूसरी पारी में यहां पर ओस भी देखने को मिलती है। यहां पर 200 से अधिक रन बनते हुए भी देखे गए हैं। पिछला मैच जब यहां पर जीटी खेली थी तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8 विकेट पर 196 रन बनाए थे और जीत हासिल की थी। ऐसे में पिच और मौसम इस मैच में गेंदबाजों के खिलाफ होने वाला है।

राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

यशस्वी जायसवाल, शिमरन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, कुणाल सिंह राठौड़, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, नितीश राणा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, फजलहक फारूकी, अशोक शर्मा और जोफ्रा आर्चर।

गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएट्ज़ी, कगिसो रबाडा, करीम जानत, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, कुमार कुशाग्र और जयंत यादव।

Updated on:
09 Apr 2025 11:50 am
Published on:
09 Apr 2025 11:50 am
Also Read
View All
‘सिर्फ 50 रन बनने पर इतना बड़ा जश्न’? रवींद्र जडेजा के ‘स्वॉर्ड सेलिब्रेशन’ से ‘चिढ़ता’ था इंग्लैंड का यह दिग्गज

कौन हैं 23 साल की RCB की क्रिकेटर? जिसके साथ अफ़ेयर के चलते टूटी एश्ले गार्डनर की शादी

Women Asia Cup 2026: श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इन तीन स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी, चमारी अटापट्टू की रहेंगी कप्तान

अफ़ेयर के आरोपों के बीच टूटी मोनिका और एश्ले गार्डनर की शादी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड