पंजाब के टॉप छह बल्लेबाजों में से पांच बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच पाए थे। 83 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा चुका था। इसके बावजूद सीएसके के सामने 220 रनों का लक्ष्य है। इसके पीछे खराब फील्डिंग और खराब कैचिंग अहम जिम्मेदार हैं। खलील ने पहले ही ओवर में प्रियांश का कैच छोड़ा। इसके बाद भी उन्हें जीवनदान मिला। इसका फायदा उठाते हुए प्रियांश ने शतक लगाया। इसके बाद शशांक का आसान कैच छोड़ा गया और उन्होंने अर्धशतक बनाया। इस दौरान उन्होंने 4 अहम कैच छोड़े, जो बाद में जाकर टीम पर भारी पड़े।