प्रियांश आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले यूसुफ पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 37 गेंदों में सैकड़ा जड़ा था। हालांकि आईपीएल का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा किया था।