क्रिकेट

जोस बटलर के साथ शुभमन-सुंदर ने मचाया तहलका, DC के खिलाफ GT ने खड़ा किया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

Highest Total For Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल, जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर की शानदार पारियों के दम पर दिल्ली के खिलाफ अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

2 min read
Apr 08, 2026
jos buttler
जोस बटलर (फोटो- IANS)

IPL 2026, DC vs GT Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2026 के 14वें मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill), वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और जोस बटलर (Jos Buttler) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से गुजरात टाइटंस ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के लिए 211 रन का लक्ष्य रखा। यह घर के बाद गुजरात टाइटंस का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले दिल्ली में ही उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 220 रन बनाए थे। उस मुकाबले में शुभमन गिल एंड कंपनी को हार का सामना करना पड़ा था।

बटलर की आई दिल्ली में आंधी

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गुजरात को महज 2.1 ओवर में साई सुदर्शन (12) के रूप में पहला झटका लगा। उस समय तक टीम के खाते में 19 रन जुड़े थे। इसके बाद कप्तान गिल ने बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की। बटलर 27 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद गिल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ पारी को संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने 60 गेंदों में 104 रन की अहम साझेदारी की। गिल 45 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सुंदर ने 32 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके, जबकि लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।

IPL में GT का सबसे बड़ा स्कोर

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साल 2023 में बनाया था, जब उन्होंने 3 विकेट खोकर 20 ओवर में 233 रन बनाए। गुजरात टाइटंस का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर पंजाब किंग्स के खिलाफ आया था और यह भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही बना था, जब उन्होंने 232 रन बनाए थे। हालांकि, इस मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

231 रन उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाए थे, जबकि 227 रन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बनाए। इसके अलावा 224 रन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाए गए थे। ये सभी बड़े स्कोर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही बने हैं। गुजरात टाइटंस का घर के बाहर सबसे बड़ा स्कोर दिल्ली में आया था, जब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 220 रन बनाए थे। इसके बाद घर के बाहर उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी दिल्ली में ही आया, जब उन्होंने 210 रन बनाए।

इस दौरान उन्होंने दो और बड़े स्कोर राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्रमशः 217 और 214 रन बनाए, लेकिन ये दोनों मैच भी अहमदाबाद में ही खेले गए थे।

Updated on:
08 Apr 2026 09:56 pm
Published on:
08 Apr 2026 09:50 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो