क्रिकेट

लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट चटकाने वाला वो गेंदबाज जिसे अब टीम में नहीं मिल रही है जगह

हैट्रिक विकेट चटकाने की कहानियां तो आपने खूब सुनी होगी, लेकिन जानें तब क्या हुआ ता जब इस गेंदबाज ने चार लगातार गेंदों पर चार बल्लेबाजों को आउट कर दिया था।

2 min read
लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट चटकाने वाला वो गेंदबाज जिसे अब टीम में नहीं मिल रही है जगह

नई दिल्ली। किसी भी गेंदबाज के लिए सबसे खास पल वो होता है जब उसे अपनी गेंद पर विकेट मिलती है। यदि कोई गेंदबाज लगातार गेंदों पर विकेट चटकाता चला जाए, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। तीन लगातार गेंदों पर विकेट चटकाने को क्रिकेट की भाषा में हैट्रिक कहा जाता है। ऐसा करना किसी भी गेंदबाज का सपना होता है। लेकिन यदि कोई गेंदबाज चार लगातार गेंदों पर चार बल्लेबाजों को आउट कर जाए, तो उसे सोने पर सुहागा कहा जाएगा।

लसिथ मलिंगा ने किया था ऐसा-
श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम पर यह रिकॉर्ड दर्ज है। मलिंगा ने अपने चार लगतार गेंदों पर चार बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाबी हासिल की थी। मलिंगा की यह कामयाबी विश्व कप 2007 के दौरान आई थी। मलिंगा ने यह घातक गेंदबाजी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। हालांकि इसके बाद भी मलिंगा अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे।

विश्व कप 2007 में हुआ था ऐसा -
साल 2007 का वर्ल्ड कप। इस विश्व कप का 26वां मैच श्रीलंका और द.अफ्रीका के बीच खेला गया था। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 209 रन बनाए। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम जीत के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी थी। लेकिन तभी मलिंगा ने ऐसी तूफानी गेंदबाजी की लगा कि अब श्रीलंका मैच जीत जाएगी।

अपने चरम पर था रोमांच-
210 रनों का पीछा करते हुए इस मैच में अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 206 रन हो चुका था। यहां से अफ्रीका को जीत के मात्र चार और रनों की दरकार थी। लेकिन तभी मलिंगा ने चार गेंदों में लगातार चार विकेट अफ्रीका की जीत मुश्किल कर दी। हालांकि अफ्रीका की टीम जरुरी रन बनाते हुए इस मैच को एक विकेट के अंतर से जीत गई।

आज टीम में नहीं मिल रही जगह-
लसिथ मलिंगा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे है। उनमें क्रिकेट अब भी बाकी है। लेकिन फॉर्म बरकरार न रख पाने के कारण उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पा रही है। बता दें कि मलिंगा के खाते में 204 वनडे मुकाबलों से 301 विकेट दर्ज है। वही टेस्ट में मलिंगा के खाते में 30 मुकाबलों से 101 और टी-20 की 68 मुकाबलों से 90 विकेट दर्ज है।

ये भी पढ़ें

लम्बे समय के बाद श्रीलंका टीम में जल्द वापसी कर सकते हैं लसिथ मलिंगा
Published on:
28 Aug 2018 04:31 pm
Also Read
View All
PBKS vs DC: पंजाब किंग्स ने लगातार सातवीं बार इस सीजन बनाया 200 से ज्यादा का स्कोर, प्रियांश और श्रेयस के बाद शेडगे ने खेली तूफानी पारी

टीम में जगह पक्की करने के लिए डेस्परेट थे संजू सैमसन, टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह टूट गए थे

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी नहीं इन दो भारतीय बल्लेबाज ने मिचेल स्टार्क को मैच की पहली ही गेंद पर मारा छक्का

PBKS vs DC: ‘करो या मरो’ मुक़ाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, बादल दी आधी टीम, इन खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

कैमरे में कैद हो गई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की ये हरकत, BCCI ने लगाया तगड़ा जुर्माया, 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए