28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्‍यास, 15 साल लंबे करियर को कहा अलविदा

Ben Stokes retires: बेन स्‍टोक्‍स ने रविवार को अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट संन्‍यास लेने का ऐलान कर दिया है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरा टेस्‍ट उनके अंतरराष्‍ट्रीय करियर का आखिरी मैच होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 28, 2026

Ben Stokes retires

इंग्‍लैंड टेस्‍ट टीम के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Ben Stokes retires from international cricket: इंग्‍लैंड टेस्‍ट टीम के कप्‍तान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास का ऐलान कर दिया है। ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जा रहा तीसरा टेस्ट इंग्लैंड के लिए उनके करियर का आखिरी मैच होगा। 35 साल के स्टोक्स ने रविवार 28 जून को चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम को अपने फैसले की जानकारी दी। इस तरह उनके 2011 में शुरू हुए उनके 15 साल के इंटरनेशनल करियर का अंत होने जा रहा है। वह फिलहाल सिर्फ टेस्‍ट क्रिकेट ही खेल रहे थे। उन्‍होंने अप्रैल 2022 से ही इंग्लिश टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी।

'बेन इंग्लिश क्रिकेट में एक करिश्माई हस्ती'

ईसीबी के चेयरमैन रिचर्ड थॉम्पसन ने बेन स्‍टोक्‍स के संन्‍यास पर कहा कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट को इंग्लैंड के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक और अपनी पीढ़ी के सबसे खास लोगों में से एक के तौर पर छोड़ रहे हैं। प्रेशर में उनका प्रदर्शन, उनकी लगातार प्रतिस्‍पर्धा और जरुरत पड़ने पर असाधारण प्रदर्शन की उनकी काबिलियत ने मुझे और लाखों फैंस को ऐसी यादें दी हैं जो हमेशा बनी रहेंगी।

उन्‍होंने आगे कहा कि चाहे सबसे बड़े पलों में जीत दिलाना (2019 और 2022 में इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताना) हो या हिम्मत और भरोसे के साथ टेस्ट टीम को लीड करना हो, बेन इंग्लिश क्रिकेट में एक करिश्माई हस्ती रहे हैं। मैदान पर उनकी शानदार कामयाबियों और उनके प्रदर्शन ने कई युवाओं को पॉजिटिविटी और विश्वास के साथ क्रिकेट अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

'उनके योगदान को आने वाले कई सालों तक याद किया जाएगा'

वहीं, ईसीबी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रिचर्ड गोल्ड ने कहा कि बेन स्टोक्स ने इंग्लिश क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्‍होंने न सिर्फ दुनिया के सबसे अच्छे ऑलराउंडरों में से एक के तौर पर अपनी असाधारण स्किल से, बल्कि पूरे इंटरनेशनल करियर में दिखाए गए कमिटमेंट, हिम्मत और जुनून से भी योगदान दिया है। हम इंग्लैंड के लिए उनकी सेवा के लिए बहुत आभारी हैं और उनके शानदार इंटरनेशनल करियर के लिए उन्हें बधाई देते हैं। खेल में उनके योगदान को आने वाले कई सालों तक याद किया जाएगा।

देश की झोली में डाले दो वर्ल्‍ड कप खिताब

बता दें कि इंग्लैंड के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक बेन स्टोक्स ने देश की झोली में कुछ सबसे यादगार लम्‍हे डाले हैं। इनमें वनडे वर्ल्ड कप 2019 और टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 का खिताब सबसे अहम है। इसके अलावा उन्‍होंने कई अहम पारियां भी खेलीं, जिनमें 2019 में एशेज के दौरान हेडिंग्ले में उनकी नाबाद 135 रन की पारी और 2016 में केप टाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 258 रन की टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी भी शामिल है।