28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SA W vs BAN W: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को किया बाहर, अब भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच पर टिकी किस्मत

SA W vs BAN W: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में ग्रुप-ए के सेकंड लास्‍ट मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को चार विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। लेकिन, अब उसकी किस्‍मत लॉडर्स में खेले जा रहे भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया मैच पर टिकी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 28, 2026

SA W vs BAN W

बांग्‍लादेश के खिलाफ शॉट खेलती साउथ अफ्रीकी बल्‍लेबाज। (फोटो सोर्स: ICC)

South Africa Women's vs Bangladesh Women's: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में रविवार को ग्रुप चरण के आखिरी डबल हेडर का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और बांग्‍लादेश के बीच खेला गया। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में प्रोटियाज टीम ने बांग्लादेश को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। अब अफ्रीकी टीम की नजर ऑस्‍ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे मुकाबले पर टिकी है।

ऑस्‍ट्रेलिया की जीत की दुआ करेगी प्रोटियाज टीम

दरअसल, साउथ अफ्रीका एक ही समीकरण से सेमीफाइनल में जगह बना सकती है और वह है, भारत पर ऑस्‍ट्रेलिया की जीत। क्‍योंकि प्रोटियाज टीम के बांग्‍लादेश के खिलाफ जीत के बाद 8 अंक हो गए हैं और भारत को पछाड़ते हुए नंबर-2 पर काबिज हो गई है। ऐसे में उसे ऑस्‍ट्रेलिया के जीतने की दुआ करनी होगी। अगर, भारतीय महिला टीम जीत जाती है तो उसके भी 8 अंक हो जाएंगे और वह नेट रन रेट बेहतर होने के चलते सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

बमुश्किल 118 के लक्ष्‍य तक पहुंची साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी की और बांग्लादेश को 117/5 पर रोक दिया। महज 118 रन का टारगेट कागज पर काफी छोटा सा लग रहा था, लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को हर रन के लिए कड़ी कसरत कराई। मारुफा अख्तर ने चेज की पहली ही गेंद पर कैप्टन लॉरा वोल्वार्ड्ट को आउट किया। इसके बाद एनेरी डर्कसन और ब्रिट्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 52 रन की कीमती साझेदारी हुई।

हालांकि, बांग्लादेश ने गेम को हाथ से जाने नहीं दिया। नाहिदा अख्तर ने ब्रिट्स (20) और फिर डर्कसन को 45 रन पर आउट किया। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे, लेकिन अफ्रीकी टीम ने चार गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर 118 रन बनाते हुए रोमांचक जीत दर्ज की।

117/5 तक पहुंचने के लिए बांग्‍लादेश ने किया संघर्ष

इससे पहले बांग्लादेश ने बैटिंग करने का फैसला करने के बाद 117/5 तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया और कई उपयोगी पार्टनरशिप के जरिए मुश्किल शुरुआत से उबरा। साउथ अफ्रीका के बॉलर्स ने लगातार पारी को मोमेंटम पकड़ने से रोका। वहीं, बांग्लादेश ने सही समय पर सभी ऑर्डर में योगदान देकर ऐसा टोटल 117/5 बनाया, जिससे उनके बॉलर्स को कम से कम डिफेंड करने के लिए कुछ तो मिला। बांग्‍लादेश की ओर सोभना मोस्टरी ने 42 तो निगार सुल्ताना 32 रन की पारी खेली।