
भारतीय बल्लेबाज को आउट करने की खुशी मनाती आयरलैंड की टीम। (फोटो सोर्स: espncricinfo)
India vs Ireland 2nd T20I Highlights: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला रविवार को बेलफास्ट स्थित सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में आयरलैंड ने एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने इतिहास रच दिया है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में उसने पहली बार भारत के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप किया है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड को शानदार शुरुआत मिली। रॉस एडेयर ने पहले ही ओवर में अर्शदीप को लगातार छक्के लगाए, लेकिन हर्षित राणा ने दूसरे ओवर में टिम टेक्टर को आउट कर आयरलैंड 17 के स्कोर पर पहला झटका दिया। आयरलैंड को तब बड़ा झटका लगा जब लोर्कन टकर प्रिंस यादव की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए और 7.3 ओवर में उनका स्कोर 58/3 हो गया। इसके बाद अपना 100वां T20I मैच खेल रहे हैरी टेक्टर ने पारी को संभाला और उन्हें कैलिट्ज का सपोर्ट मिला। इन दोनों की साझेदारी से लगा कि आयरलैंड को 180 के करीब जा सकती है, लेकिन दुबे ने 15वें ओवर में लगातार गेंदों पर कैलिट्ज़ और गैरेथ डेलानी को आउट करके मैच का रुख मोड़ दिया।
इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे और आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन ही स्कोर बोर्ड पर लगा सकी। आयरलैंड की ओर से हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 47 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली तो वहीं, बेंजामिन ने 23 गेंदों पर 37 रन बनाए। इनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। वहीं, भारत की ओर से डेब्यूटेंट प्रिंस यादव ने तीन विकेट तो अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
महज 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसके दोनों ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद भारत को तीसरा झटका कप्तान श्रेयस अय्यर (10) के रूप में 2.4 ओवर में 19 के स्कोर पर लगा। ये शुरुआती तीनों विकेट जय मूंदड़ा ने चटकाए।
टीम का स्कोर 35 पर ही पहुंचा था कि ईशान किशन सिर्फ 12 रन बनाकर रन आउट हो गए। फिर तिलक वर्मा और अक्षर पटेल के बीच पांचवें विकेट लिए 39 रन की साझेदारी हुई, लेकिन पटेल 14 के स्कोर पर मैट होलार्ड का शिकार बन गए। इस तरह 11.3 ओवर में महज 74 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई।
इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 153 रन ही बना सकी और एक रन से हार गई। भारत की ओर से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली तो शिवम दुबे ने 20 और हर्षित राणा 21 रन बनाए। इनके अलावा अन्य कोई 20 के आंकड़े को नहीं छू सका। वहीं, आयरलैंड की ओर से जय मूंदड़ा और मैट होलार्ड ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
Updated on:
28 Jun 2026 10:40 pm
Published on:
28 Jun 2026 10:33 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
