28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत के लिए T20I में 513 दिन बाद डेब्‍यू करने वाले पहले खिलाड़ी बने सूर्यांश शेडगे, तोड़ा मोहम्‍मद शमी का रिकॉर्ड

Ind vs Ire 2nd T20i: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव भारत के लिए 120वें और 121वें डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। टी20 में भारत के लिए सूर्यांश ने 513 दिन बाद डेब्‍यू किया है। इस मामले में उन्‍होंने मोहम्‍मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 28, 2026

India vs Ireland 2nd T20i

सूर्यांश शेडगे को भारतीय टीम की कैप सौंपते संजू सैमसन। (फोटो सोर्स: BCCI)

India vs Ireland 2nd T20i: भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला बेलफास्‍ट में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रहा है। इस मैच में भारत की ओर से दो युवा प्‍लेयर्स सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू किया है। सूर्यांश शेडगे इस फॉर्मेट में भारत के लिए 120वें डेब्‍यूटेंट हैं तो प्रिंस यादव 121वें। यह टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे लंबे समय बाद हुआ है, जब किसी खिलाड़ी का डेब्‍यू हुआ है। इस मामले में सूर्यांश ने मोहम्‍मद शमी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

513 दिन के बाद सूर्यांश को पहला कैप

बता दें कि भारत की ओर से पिछला T20I डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हर्षित राणा थे, जिन्होंने जनवरी 2025 में डेब्यू किया था। अब 513 दिन के बाद सूर्यांश शेडगे को पहला कैप मिला है। इस फॉर्मेट में भारत के लिए दो डेब्यू करने वालों का सबसे लंबा कैप गैप इससे पहले सबसे ज्‍यादा 451 दिनों का था। जब भुवनेश्वर कुमार को 25 दिसंबर 2012 कैप नंबर 45 मिला था और मोहम्मद शमी 21 मार्च 2014 को कैप नंबर 46 मिला था।

'शेडगे पावरफुल बल्‍लेबाज'

भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान प्‍लेइंग इलेवन में दो बदलाव की जानकारी देते हुए कहा कि सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव आए हैं। दोनों डेब्यू कर रहे हैं। उन्‍होंने शेडगे को लेकर कहा कि वह एक पावरफुल, डिस्ट्रक्टिव बल्‍लेबाज है। वह एक सेंसेशनल यंगस्टर है, जो डोमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल में भी रन बना रहा है। उसे यूथ क्रिकेट में बहुत एक्सपीरियंस है। उसने ए टूर्स में अच्छा परफॉर्म किया है। उसी का उसे फायदा मिल रहा है।

'मैं उस पर इतना प्रेशर नहीं डालना चाहता'

वहीं, श्रेयस ने प्रिंस यादव के डेब्यू को लेकर कहा कि यह उसका पहला गेम है, इसलिए मैं उस पर इतना प्रेशर नहीं डालना चाहता। यह जरूरी है कि वह यहां आए और एक्सपीरियंस ले और जो कुछ भी देने को है उससे एक्सपीरियंस हासिल करे। उसने मैच देखा होगा कि हम पिछले गेम में कैसे खेले थे। पक्का वह इसके हिसाब से ढलने के लिए काफी स्मार्ट है।