क्रिकेट

आतंकी को शहीद बताकर बुरे फंसे हरभजन सिंह, मांगनी पड़ी माफी

खालिस्तानी आतंकी जनरैल सिंह भिंडरवाले को प्रणाम करने पर ट्रोलर्स के निशाने पर आए हरभजन सिंह। मामले ने पकड़ा तूल तो सफाई देते हुए मांगी माफी।
3 min read
• •
Updated: 7 Jun 2021, 7:25 PM IST
harbhajan_singh.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह (harbhajan singh ) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कही ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इस बीच हाल ही में भज्जी (harbhajan singh ) एक आतंकवादी का समर्थन करके ऐसे बुरे फंसे कि उन्हें हाथों जोड़कर देशवासियों से माफी मांगनी पड़ी। इतना ही नहीं IPL 2021 में पंजाब किंग्स की और खेलने वाले हरप्रीत बरार ने भी भज्जी की इस बात समर्थन किया।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, हाल ही में भज्जी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खालिस्तानी आतंकी जनरैल सिंह भिंडरवाले (Khalistani terrorist Jarnail Singh Bhindranwale) को शहीद बताने की कोशिश करते हुए उसे प्रणाम किया। यह पोस्ट हरभजन ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की 37वीं बरसी पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें लिखा, 'सम्मान के साथ जीना धर्म के लिए मरना। 1 जून से छह जून 1984 को सचखंड श्री हरिमंदर साहिब पर शहीद होने वाले सिंह-सिंहनियों की शहादत को कोटि-कोटि प्रणाम।' इसके बाद भज्जी को ट्विटर पर खूब ट्रोल किया गया। जिस पोस्ट पर भज्जी को ट्रोल किया गया उसमें भिंडरवाले की नीली पगड़ी में फोटो भी लगी हुई थी।

कौन हैं भिंडरवाले
भिंडरवाले की गिनती खालिस्तानी आतंकी के रूप में होती है। खालिस्तानी नेता भिंडरवाले वर्ष 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारा गया था। दरअसल, 1 जून, 1984 को अमृतसर की सरजमीं पर विश्वप्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर पर फौजी कार्यवाही की विधिवत प्रक्रिया शुरू हुई। इसी ऑपरेशन के तहत स्वर्ण मंदिर को नुक़सान पहुंचा, ढेरों जानें गईं। भिंडरावाले भी मारा गया। इसे अंजाम देने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी इसी ऑपरेशन के चलते 31 अक्टूबर, 1984 को जान गई थी।

भज्जी ने मांगी माफी
जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो भज्जी ने सोशल मीडिया माफी मांगते हुए लिखा,'इंस्टाग्राम पर कल लगाई गई एक स्टोरी के लिए मैं माफी के साथ सफाई देना चाहता हूं। वो वॉट्सएप्प पर प्राप्त एक तस्वीर थी, जिसे बिना पढ़े और समझे मैंने शेयर कर दी। मैं अपनी गलती स्वीकारता हूं। न तो मैं उस विचारधारा का समर्थक हूं और न ही उनमें से किसी व्यक्ति का। मैं एक सिख हूं, जो देश के लिए लड़ेगा न कि खिलाफ। अपने देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मैं बिना शर्त माफी मांग रहा हूं। मैंने 20 साल अपने देश के लिए खेल में पसीना बहाया है और जो भी हिंदुस्तान के खिलाफ है, हमेशा उसके खिलाफ ही रहूंगा।

बरार ने भी किया सपोर्ट
हरभजन के अलावा इस पोस्ट का आईपीएल में पंजाब किंग्स के गेंदबाज हरप्रीत बरार ने भी किया। हालांकि, अभी तक इस मामले में बरार की कोई सफाई सामने नहीं आई है।

Updated on:
7 Jun 2021, 7:25 PM IST
Published on: