क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप के बीच हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को दिया सरप्राइज, देखें बर्थडे सेलिब्रेशन का रोमांटिक वीडियो

Hardik Pandya celebrating Maheika Sharma birthday: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक पंड्या एक होटल रूम में अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।
less than 1 minute read
Feb 20, 2026
Hardik Pandya celebrating Girlfriend Maheika Sharma birthday
अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेट करते हार्दिक पंड्या। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Hardik Pandya celebrating Maheika Sharma birthday: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने ग्रुप स्‍टेज के सभी मुकाबले जीतकर अब सुपर-8 स्‍टेज मैचों की तैयारी में जुट गई है। इस चरण में भारत अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेलेगा। मैच तैयारी के बीच स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने एक खास पर्सनल माइलस्टोन को सेलिब्रेट करने के लिए व्‍यस्‍त कार्यक्रम से कुछ समय निकाला और अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को सरप्राइज दिया। हार्दिक ने 19 फरवरी को अहमदाबाद के टीम होटल में माहिका के लिए एक प्राइवेट बर्थडे सेलिब्रेशन होस्ट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा बर्थडे का रोमांटिक वीडियो

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में कपल टीम होटल के एक बेहद खूबसूरत सजे हुए कमरे में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। माहिका शर्मा एक एलिगेंट आउटफिट में दिख रही हैं तो पंड्या भी पिंक कलर शर्ट और ब्‍लैक कलर की पेंट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। माहिका केक काटती हैं और सबसे पहले हार्दिक को खिलाती हैं।

हैप्पी बर्थडे माय प्रिंसेस

बता दें कि इस वीडियो से पहले हार्दिक ने एक इनफिनिटी पूल में माहिका से गले मिलते हुए अपनी एक कोजी फोटो पोस्ट की थी, जिसका कैप्शन था "हैप्पी बर्थडे माय प्रिंसेस। 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए थैंक यू। तुम सबसे अमेजिंग इंसान हो जिसे मैं जानता हूं। आई लव यू।

द रोमांटिक रील

हार्दिक ने साथिया गाने पर सेट अपनी यादों का एक मोंटाज भी शेयर किया है, जिसमें आतिशबाजी से भरे आसमान के नीचे उनके हंसने, गले मिलने और एक साथ तैरती हुई लालटेन छोड़ने की अनदेखी क्लिप्स थीं।

Updated on:
20 Feb 2026 12:39 pm
Published on:
20 Feb 2026 12:39 pm