क्रिकेट

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, हार्दिक पांड्या का लिगामेंट फटा, जानें कब होगी मैदान पर वापसी

वर्ल्ड कप 2023 के बीच चोट की समस्‍या से जूझ रहे हार्दिक पांड्या को लेकर बुरी खबर आ रही है। पांड्या की चोट को लेकर अपडेट आया है कि उनका लिगामेंट टियर हो गया है। इस कारण वह अगले 2 हफ्ते तक मैदान पर वापसी नहीं कर सकेंगे।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2023, 10:57 AM IST
hardik-pandya.jpg
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, हार्दिक पांड्या का लिगामेंट फटा, जानें कब होगी मैदान पर वापसी।

वर्ल्ड कप 2023 में विजय के रथ पर सवाल टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आ रही है। बांग्‍लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। पांड्या की चोट को पहले मामूली बताया जा रहा था और कहा जा रहा था कि वह वर्ल्‍ड कप का एक मैच मिस करने के बाद टीम से जुड़ेंगे। लेकिन, अब हार्दिक पांड्या की वर्ल्‍ड कप 2023 के लीग चरण में मैदान पर वापसी मुश्किल नजर आ रही है। खबर है कि उनका लिगामेंट टियर हुआ है, इससे उबरने में उन्‍हें अभी 2 हफ्ते का समय लग सकता है। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट उनका रिप्लेसमेंट न कर, उनकी नॉक आउट चरण में वापसी की सोच रहा है।


दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या के टखने में ग्रेड-1 लिगामेंट फटा है। इस कारण वह न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड और फिर श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच भी मिस कर सकते हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा है कि नितिन पटेल की अगुवाई में मेडिकल टीम नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में पांड्या की निगरानी कर रही है।

चोट ठीक होने में लगेगा 2 हफ्ते का समय

पहले उनकी चोट को मामूली समझा जा रहा था। अब ऐसा लग रहा है कि उन्हें लिगामेंट में चोट आई है। इस तरह की चोट को ठीक होने में आमतौर पर कम से कम दो हफ्ते का समय लगता है। पांड्या की चोट ठीक होने से पूर्व एनसीए उन्हें रिलीज नहीं करेगा। मेडिकल टीम ने टीम मैनेजमेंट को बताया है कि पांड्या के जल्‍द ही मैदान पर वापसी की उम्‍मीद है।

यह भी पढ़ें : ये 2 टीम वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, जानें प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

...तो सीधे नॉक आउट खेलने उतरेंगे हार्दिक

टीम इंडिया मैनेजमेंट हार्दिक पांड्या की वापसी पर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है। सूत्र ने बताया कि टीम इंडिया टूर्नामेंट में फिलहाल अच्छी स्थिति में है। इसलिए पांड्या अभी रिहैब के लिए एनसीए में ही रहेंगे। हार्दिक के बाकी वर्ल्‍ड कप में खिलाने पर अगले हफ्ते फैसला लिया जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह सीधे नॉक आउट खेलने उतरेंगे।

यह भी पढ़ें : भारत और न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बनाया नायाब कीर्तिमान, टूटे ये 10 बड़े रेकॉर्ड्स

Published on:
Also Read
View All
WBBL 2026 live streaming: शुरू हुआ महिला बिग बैश लीग का रोमांच, भारत में कब और कहां देखें मैच?

भारत ने पिछली बार हैमिल्टन में दर्ज की थी धमाकेदार जीत, जब 2 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, रोहित शर्मा ने 2 छक्के मारकर जिताया था मैच

‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत