क्रिकेट

हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस से हो सकती है छुट्टी, जानें कौन हो सकता है टीम का अगला कप्तान

MI captain change Update: आईपीएल 2026 में Mumbai Indians 14 में से सिर्फ 4 मैच जीत पाई थी और 9वें स्थान पर रहते हुए अपना सफर समाप्त किया। अब टीम मैनेंजमेंट Hardik Pandya की छुट्टी कर सकता है।

2 min read
May 29, 2026
हार्दिक पंड्या छोड़ सकते हैं मुंबई इंडियंस का साथ (फोटो- IANS)

Hardik Pandya Likely to Release From MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम 14 में से सिर्फ 5 मैच जीत पाई और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रहते हुए सीजन से बाहर हो गई। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम मैनेजमेंट कुछ बड़े फैसले ले सकती है। अब मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पंड्या से न सिर्फ कप्तानी छीनी जाएगी, बल्कि टीम से भी छुट्टी हो सकती है।

ये भी पढ़ें

चेम्सफोर्ड में स्मृति मंधाना की टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ दर्ज की इतिहास दूसरी सबसे बड़ी जीत

हार्दिक की MI से हो सकती है छुट्टी

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद ही हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर खतरा मंडराने लगा था। अब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पंड्या से न सिर्फ कप्तानी छीनी जा सकती है, बल्कि उनकी टीम से भी छुट्टी हो सकती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस मुद्दे पर फ्रेंचाइजी के भीतर चर्चा चल रही है। इस सीजन मुंबई इंडियंस के अपने आखिरी मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने संकेत भी दिया था, जब उन्होंने MI की जर्सी उतारकर स्टैंड में फेंक दिया था।

हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन रहा फीका

इस सीजन मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ आगाज किया था, लेकिन इसके बाद टीम लगातार चार मुकाबले हार गई। फिर आखिरी आठ मैचों में भी टीम सिर्फ दो मुकाबले ही जीत सकी। इस दौरान हार्दिक पांड्या की कप्तानी में कोई खास रणनीति नजर नहीं आई, जबकि बल्ले और गेंद से भी उनका प्रदर्शन फीका रहा।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सीजन के दौरान कई ऐसे संकेत मिले कि टीम मैनेजमेंट उन्हें लंबे समय तक कप्तान बनाए रखने के पक्ष में नहीं था। रिपोर्ट के अनुसार कोचिंग स्टाफ ने सीनियर खिलाड़ियों को साफ संदेश दिया था कि उन्हें हर हाल में टीम मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ की रणनीति के हिसाब से खेलना होगा। हालांकि, कई मौकों पर खिलाड़ियों ने डेटा आधारित सुझावों को नजरअंदाज किया।

अब कौन बनेगा MI का कप्तान?

अब सवाल यह है कि अगर हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़ते हैं तो मुंबई इंडियंस के पास विकल्प क्या होंगे। देखा जाए तो टीम के पास सूर्यकुमार यादव जैसा अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है, लेकिन कप्तानी का दबाव उनकी बल्लेबाजी पर असर डालता दिखाई दिया है। टीम इंडिया की कप्तानी मिलने के बाद उनके प्रदर्शन में गिरावट भी देखने को मिली। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी ऑप्शन के तौर पर मौजूद हैं और उन्हें भी कप्तानी का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। हालांकि मुंबई इंडियंस के पास सबसे अच्छा विकल्प तिलक वर्मा हैं, टीम इंडिया A के हाल ही में कप्तान बनाए गए हैं।

इस सीजन की 4 टॉप टीमें

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अंतिम चार में जगह बनाई। राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर जीतकर क्वालीफायर-2 में पहुंच चुकी है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल का टिकट कंफर्म कर लिया। अब क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला खेला जाएगा। जीतने वाली टीम 31 मई को RCB का सामना करेगी। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Royals playoffs Record: राजस्थान रॉयल्स ने खेले हैं 12 प्लेऑफ मुक़ाबले, क्वालीफायर 2 में दो बार मिली है हार, पढ़ें कैसा है रिकॉर्ड
Published on:
29 May 2026 07:43 am
Also Read
View All