क्रिकेट

Hardik Pandya को Rajasthan Royals से मिला KKR से भी बड़ा ऑफर, Mumbai Indians से कैश डील के लिए भी तैयार

IPL Trade Deal: आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। राजस्थान रॉयल्स के बाद अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी उन्हें कप्तानी और कैश डील का ऑफर दिया है।
2 min read
Jun 24, 2026
HARDIK PANDYA AND RAVINDRA JADEJA
हार्दिक पंड्या और रवींद्र जड़ेजा (फोटो- ians)

Hardik Pandya Trade Deal IPL 2027: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आईपीएल 2027 में केकेआर के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं, वह टीम की कप्तानी भी कर सकते हैं। आईपीएल 2026 के बाद हार्दिक पंड्या ने कुछ ऐसे संकेत दिए थे, जिससे लगने लगा था कि उन्होंने मुंबई इंडियंस छोड़ने का मन बना लिया है। इसके बाद रिपोर्ट्स आने लगी थीं कि राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक ट्रेड हो सकता है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स से यशस्वी जायसवाल मुंबई इंडियंस जाएंगे और मुंबई इंडियंस से हार्दिक पंड्या राजस्थान रॉयल्स में शामिल होंगे।

RR से बड़ा ऑफर केकेआर ने दिया

हालांकि अब कोलकाता नाइट राइडर्स बीच में आ गई है और उसने राजस्थान रॉयल्स से भी बड़ा ऑफर दे दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ प्लेयर एक्सचेंज की बात कही थी, लेकिन केकेआर ने उन्हें कप्तानी तक का ऑफर दे दिया है और साथ ही कैश डील करने के लिए भी तैयार है। मतलब अगर मुंबई इंडियंस किसी खिलाड़ी को केकेआर के साथ ट्रेड नहीं करना चाहती है, तो इस स्थिति में कोलकाता नाइट राइडर्स कैश डील भी कर सकती है। अब देखना यह होगा कि मुंबई इंडियंस प्लेयर एक्सचेंज करती है या कैश डील करती है।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में नौवें स्थान पर रही थी। टीम ने 14 में से सिर्फ 4 मुकाबले जीते थे। आईपीएल के इतिहास में पांच खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस 2020 के बाद से अब तक खिताब नहीं जीत पाई है।आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने रोहित शर्मा को रिप्लेस किया था। हालांकि इसके बाद से मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उस सीजन हार्दिक पंड्या को काफी ट्रोल भी किया गया था।

IPL 2025 में प्लेऑफ्स के लिए किया था क्वालीफाई

पांड्या की कप्तानी में अगले दो सीजन में भी मुंबई इंडियंस कुछ खास नहीं कर पाई। आईपीएल 2025 में टीम नॉकआउट में जरूर पहुंची, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई। वहीं आईपीएल 2026 में उसके प्रदर्शन में काफी गिरावट देखने को मिली और टीम नौवें स्थान पर रही। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में नॉकआउट की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी।

आखिरी मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने अपनी जर्सी उतारकर फैंस स्टैंड्स में फेंक दी थी, जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे थे कि वह अब मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। अब देखना यह होगा कि मुंबई इंडियंस के साथ राजस्थान रॉयल्स का ट्रेड होता है या फिर केकेआर बाजी मारती है।