क्रिकेट

हार्दिक और नताशा के तलाक की खबर झूठी और सच्ची? जानें असली बात

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce news: भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान हार्दिक पंड्या और उनकी वाइफ नताशा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नताशा ने इंस्टाग्राम से सरनेम हटा दिया है।
2 min read
Hardik natasha

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce News: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से पहले जिस हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया, सीजन खत्म होते होते उन से सब कुछ छिन गया। मुंबई इंडियंन प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। खराब प्रदर्शन के बाद उनकी काफी आलोचना हुई। खबर तो यह भी आई कि कई खिलाड़ियों ने उनकी टीम मैनेजमेंट से शिकायत भी कर दी। पंड्या का हाल तो आईपीएल में जो था, वो था ही। आईपीएल से दूर पर्सनल लाइफ में भी सब कुछ उथल पुथल हो गया है।

Natasa Stankovic ने हटाया पंड्या सरनेम

हार्दिक पंड्या और नताशा के बीच भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नताशा ने इंस्टाग्राम से सरनेस हटा दिया है, जिसके बाद यह अफवाह उठ रही है कि दोनों जल्द अलग हो सकते हैं। आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या ने भी 4 मार्च को नाताशा के बर्थडे पर न कोई पोस्ट किया और नही सोशल मीडिया पर उन्हें विश किया। जिसके बाद टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पंड्या और नताशा के रिश्तों में खटास की अटकले लग रही हैं।

लंबे समय से साथ नहीं दिखें हार्दिक-नताशा

हालांकि दोनों ने अभी तक इस मामले पर कुछ भी नहीं बोला है लेकिन काफी लंबे समय से साथ भी नजर नहीं आ रहे हैं। आईपीएल के बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक ने कई पोस्ट किए लेकिन उसमें कहीं भी नताशा नजर नहीं आईं। वहीं नताशा भी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं लेकिन उन्होंने भी इसको लेकर कोई पोस्ट या जानकारी नहीं दी है। हार्दिक पंड्या और नताशा की शादी 31 मई 2020 को हुई थी। कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। दोनों का एक बेटा भी हैं। पंड्या की वाइफ इंस्टा पर नताशा स्टेनकोविक पंड्या लिखती थीं लेकिन अब उनका नाम सिर्फ नताशा स्टेनकोविक है।

Updated on:
25 May 2024 07:09 pm
Published on:
24 May 2024 07:36 pm