25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Phalodi Satta Bazar: मैच से पहले KKR की हार-जीत को लेकर बड़ी खबर, सट्टा बाजार की भविष्यवाणी

IPL 2024 का खिताबी मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा। इस मैच में 2 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 25 May 2024, 7:18 PM IST

IPL 2024

Phalodi Satta Bazar: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अपने आखिरी पड़ाव पर है। 26 मई यानी रविवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स से होगा। इन दोनों टीमों के बीच पहला क्वालीफायर्स भी खेला गया था, जहां कोलकाता ने जीत के साथ सबसे पहले फाइनल का टिकट हासिल कर लिया था। अब दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए बेकरार हैं लेकिन फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने इस बार इस टीम पर सबसे कम भाव लगाया है। पिछले सप्ताह सट्टेबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद पर सबसे कम भाव लगाया था। आपको बता दें कि फलोदी सट्टा मार्केट में जिस टीम पर सबसे कम भाव लगते हैं, वह टीम जीत की दावेदारी मानी जाती है।

पिछले सप्ताह सनराइजर्स हैदराबाद पर 1.70 रुपया का भाव लगा था और इस टीम को सबसे बड़ा दावेदार माना गया था। हालांकि पहले क्वालीफायर्स में हारने के बावजूद इस टीम पर भाव बढ़े नहीं है लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के भाव में गिरावट देखने को मिली है। कोलकाता नाइट राइडर्स का भाव 1 रुपया 60 पैसा हो गया है तो सनराइजर्स हैदराबाद का भाव 2 रुपए से ऊपर हो गया है। आपको बता दें कि प्लेऑफ के दौरान राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु पर सबसे ज्यादा भाव लगे थे और ये दोनों टीमें बाहर भी हो चुकी हैं।

KKR पर सट्टेबाज लगा रहे दाव

सट्टा बाजार में जिस टीम पर सबसे कम भाव सट्टेबाज लगाते हैं उनके जितने की उम्मीद सबसे ज्यादा होती है। फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने होंगी। दोनों टीमों के भाव में ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन सट्टेबाजों के माने तो इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स खिलात जीतेगी। आपको बता दें कि कोलकाता ने आखिरी खिताब 2014 में जीता था तो सनराइजर्स ने पहला और आखिरी खिताब 2016 में हासिल किया था।

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान आज, हारिस रऊफ फिट, इन खिलाड़ियों की जगह पक्की