क्रिकेट

IND vs PAK के महामुकाबले से पहले हारिस रऊफ ने टीम इंडिया को दी ये चेतावनी

India vs Pakistan: भारत बनाम पाकिस्‍तान के अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारत पर तंज कसते हुए चेतावनी दी है और भारत को याद दिलाया है कि कैसे उन्‍होंने भारत को 2021 टी20 विश्व कप और 2022 एशिया कप में दुबई में लगातार दो बार हराया था।
2 min read
Feb 22, 2025
Pakistan fast bowler Haris Rauf
Pakistan fast bowler Haris Rauf

Haris Rauf on India vs Pakistan: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांच चरम पर है। इस टूर्नामेंट से ज्‍यादा क्रिकेट फैंस को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के महामुकाबले का है। टूर्नामेंट का ये सबसे हाईवोल्‍टेज मैच रविवार 23 फरवरी को यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले जहां दोनों देशों के पूर्व क्रिकेटर के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। वहीं, इस अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारत पर तंज कसते हुए चेतावनी दी है और भारत को याद दिलाया है कि कैसे उन्‍होंने भारत को 2021 टी20 विश्व कप और 2022 एशिया कप में दुबई में लगातार दो बार हराया था।

भारत से हारे तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा पाकिस्‍तान

बता दें कि दिलचस्प बात ये है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम उपरोक्‍त ये दोनों टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही है। दूसरी ओर भारत 2023 वनडे विश्व कप में फाइनल में पहुंचा और बारबाडोस में 2024 टी20 विश्व कप भी जीता। इस बीच दबाव पाकिस्तान पर है, जिसने इस बार न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के साथ अपने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत की। अगर वह भारत से भी हारे तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे।

हमने पिछले दो सालों में भारत को दुबई में हराया- रऊफ

हारिस रऊफ ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा। हमने पिछले दो सालों में भारत को दुबई में हराया है। हम उन मैचों की अच्छी चीजों को दोहराने की कोशिश करेंगे और भारत को हराने की कोशिश करेंगे। मुझे उम्मीद है कि यह एक अच्छा मैच होगा। उन्‍होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि रिकॉर्ड अच्छा है, लेकिन यह पिचों पर निर्भर करता है। ये स्पिन ट्रैक हो सकता है। हम परिस्थितियों को देखेंगे और उनका अच्छा उपयोग करने की कोशिश करेंगे।

'हम पर कोई दबाव नहीं'

उन्‍होंने आगे कहा कि कैंप में सभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम मैच जीतें। हम पर कोई दबाव नहीं है। हम बहुत शांत हैं। हम सभी सकारात्मक हैं, हम किसी भी अन्य मैच की तरह ही खेल को अपनाएंगे। न्यूजीलैंड के साथ मैच खत्म हो चुका है। हम भारत के साथ मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उस मैच की गलतियों को न दोहराएं। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण मैच है। हम इसे जीतना चाहते हैं, ताकि हम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकें।

Updated on:
22 Feb 2025 10:48 am
Published on:
22 Feb 2025 10:48 am
Also Read
View All
Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 1155 पीआर चार विकेट गवाएं, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने

इंग्लैंड सीरीज में बेंच पर बैठे रहे कुलदीप यादव, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे ‘वन-डे कप’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’

ICC ODI Ranking: नंबर 1 बनाने से सिर्फ एक अंक दूर शुभमन गिल, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी, जो रूट की टॉप-10 में एंट्री