
ENG vs AUS Champions Trophy Head to Head: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज शनिवार 22 फरवरी को बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाना है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार, दोपहर 2.30 बजे ये दोनों चिरप्रतिद्वंद्वी टीम आमने-सामने होंगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां स्टीव स्मिथ की अगुवाई में अपने अभियान का आगाज करने उतरेगी तो वहीं इंग्लिश टीम जोस बटलर की कप्तानी जीत से टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच से पहले आपको बताते हैं कि वनडे इंटरनेशनल और चैंपियंस ट्रॉफी में कौन किस पर भारी पड़ा है?
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों का आमना-सामना कुल 161 बार हुआ है। जिनमें से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 91 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, इंग्लिश टीम ने सिर्फ 65 मुकाबलों सफलता हासिल की है। जबकि पांच मैच बेनतीजा रहे हैं। इस तरह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
वनडे इंटरनेशनल में भले ही कंगारुओं का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लिश टीम का दबदबा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अभी तक इन दोनों देशों के बीच कुल पांच मैच खेले गए हैं। जिनमें से इंग्लैंड की टीम ने तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दो मैचों में जीत दर्ज की है।
ऑस्ट्रेलिया टीम स्क्वॉड
मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेट कीपर), आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, बेन ड्वार्शिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी।
फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, टॉम बैंटन और गस एटकिंसन।
Updated on:
22 Feb 2025, 12:58 PM IST
Published on:
22 Feb 2025, 8:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.