
स्कॉटलैंड और बांग्लादेश के खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: ICC)
T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया है। स्कॉलैंड ने टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा भी कर दी है, जो अब बांग्लादेश की जगह खेलती नजर आएगी। इसी बीच क्रिकेट स्कॉटलैंड की चीफ एग्जीक्यूटिव ट्रुडी लिंडब्लेड ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बांग्लादेश के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि बांग्लादेश के प्लेयर्स के काफी बुरा लग रहा है। हम इस तरह से वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहते थे। एक क्वालीफिकेशन प्रोसेस होता है और कोई भी शामिल होना नहीं चाहता।
लिंडब्लेड के हवाले से ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हमें निश्चित रूप से बांग्लादेश टीम के लिए सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि जाहिर है कि हम इस तरह से वर्ल्ड कप में नहीं खेलना चाहते थे। एक क्वालिफिकेशन प्रोसेस होता है और कोई भी उस तरह से वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई या शामिल होना या आमंत्रित होना नहीं चाहता, जिस तरह से हम हुए हैं। हम मानते हैं कि हमारी भागीदारी निश्चित रूप से अनोखी परिस्थितियों में हुई है और हमें बांग्लादेश के खिलाड़ियों के लिए बुरा लग रहा है।
स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में शामिल करने को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए लिंडब्लेड ने ने मैं उन शब्दों का इस्तेमाल नहीं करूंगा। लोगों की अपनी राय होगी और उन्हें अपनी राय रखने का हक है। हम बस इतना जानते हैं कि हमें वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। हम दुनिया में 14वें नंबर की टीम हैं। हम एक मजबूत टीम भी हैं, जो पूरे साल लगातार खेलती है।
स्कॉटलैंड के असफल क्वालीफिकेशन पर उन्होंने कहा कि वह वर्ल्ड कप क्वालीफायर हमारे लिए वैसा नहीं था, जैसा हम आमतौर पर खेलते हैं और इसलिए हम इस वर्ल्ड कप में आकर खुश हैं। हालांकि यह अनोखी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां हैं, और हम इसे पूरी तरह से समझते हैं।
बता दें कि अपने ऑफिशियल बयान में आईसीसी ने कहा है कि उसने बीसीबी की चिंताओं को दूर करने के लिए तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक एक व्यापक प्रक्रिया अपनाई, जिसमें कई दौर की बातचीत, स्वतंत्र सुरक्षा मूल्यांकन और विस्तृत संघीय और राज्य-स्तरीय सुरक्षा योजनाओं को साझा करना शामिल था। जब बीसीबी ने हिस्सा लेने की पुष्टि नहीं की तो आईसीसी ने गवर्नेंस और क्वालीफिकेशन प्रोसेस के हिसाब से एक रिप्लेसमेंट ढूंढा।
Published on:
27 Jan 2026 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 World Cup 2026
