
Australia Playing 11 vs England: आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड का सामना 2 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। कंगारु टीम ने जहां दो बार खिताब जीता है तो इंग्लैंड की टीम खिताब के करीब तो पहुंची है लेकिन जीत कभी भी नहीं पाई है। दोनों टीमों के बीच शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। ये दोनों टीमें क्रिकेट इतिहास की सबसे पुरानी टीमें तो हैं ही साथ ही जब भी ये मैदान पर उतरती हैं क्रिकेट का रोमांच अपने चरम सीमा पर पहुंच जाता है। इंग्लैंड ने लाहौर में होने वाले इस महामुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है।
फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड।
मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेट कीपर), आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, बेन ड्वार्शिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी।
फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, टॉम बैंटन और गस एटकिंसन।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को भारत में जियोहॉटस्टार और स्टारस्पोर्ट्स 18 पर लाइव देख सकते हैं। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए टॉस 2 बजे होगा। Patrika.com पर इस मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ सकते हैं।
संबंधित विषय:
Updated on:
22 Feb 2025, 1:55 PM IST
Published on:
21 Feb 2025, 4:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.