
भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो- IANS)
IND vs SA T20 Warm-Up Match Schedule: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम एक वार्म-अप मैच खेल सकती है, जिसमें उसका सामना साउथ अफ्रीका से हो सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस वार्म-अप मैच को लेकर साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से बातचीत कर रहा है। अगर यह बातचीत सफल होती है, तो 4 फरवरी को भारतीय टीम मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एडेन मार्करम एंड कंपनी के खिलाफ वार्म-अप मैच खेल सकती है।
आपको बता दें कि अब तक आईसीसी ने वार्म-अप मैचों के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है। बांग्लादेश के वेन्यू विवाद के चलते आईसीसी को अपडेटेड शेड्यूल जारी करना पड़ा था, जिसकी वजह से अब तक वार्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल घोषित नहीं हो पाया है। हालांकि, सोमवार को कभी भी आईसीसी वार्म-अप मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर सकता है।
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारतीय टीम को अपने अभियान का आगाज़ 7 फरवरी से करेगी। उसका पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को ग्रुप A में पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। इस ग्रुप से दो टीमें सुपर 4 में पहुंचेंगी, जबकि बाकी 3 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी। सुपर 4 में पहुंचने वाली टीमों को अगले दौर में चार टीमों के साथ ग्रुप में रखा जाएगा। सुपर 4 चरण में दो अलग-अलग ग्रुप होंगे, जिनमें सभी टीमें आपस में मुकाबले खेलेंगी। इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव।
Updated on:
25 Jan 2026 09:01 pm
Published on:
25 Jan 2026 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 World Cup 2026
