क्रिकेट

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, हैरी ब्रूक निजी कारणों से टूर्नामेंट से हटे

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक निजी कारणों का हवाला देते हुए 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 2024 संस्करण से हट गए हैं। हैरी ब्रूक को पिछले साल दुबई में नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

less than 1 minute read

Harry Brook rules out, Indian Premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। लोकसभा चुनावों के चलते इस बार आईपीएल 22 मार्च से 26 मई के बीच खेला जाएगा। इससे पहले ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) को तगड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

हैरी ब्रूक व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर आईपीएल 2024 से नाम वापस ले लिया है। पिछले साल दुबई में नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। जेसन रॉय के बाद वह निजी कारणों से आईपीएल 2024 से हटने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ियों द्वारा व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर इस तरह पीछे हटने से आईपीएल फ्रेंचाइजी नाराज है।

यह भी पढ़ें : IPL 2024: बदले हुए कप्तानों के साथ उतरेंगी ये पांच टीम, तीसरा नाम चौंकाने वाला

इसमें यह भी बताया गया है कि इस तरह अचानक हटने से विभिन्न टीमों की नीलामी योजना बाधित हो जाती है। आईपीएल फ्रेंचाइजी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ इस मुद्दे पर विचार कर रही हैं। ब्रूक ने आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 21 की कम औसत से केवल 190 रन बनाए थे।

रिपोर्ट में एक फ्रेंचाइजी अधिकारी के हवाले से कहा गया है, 'एक बार जब खिलाड़ी नीलामी के लिए पंजीकरण करा लेते हैं, तो उन्हें अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करना चाहिए। इससे मुकरना गैर-पेशेवर है और बीसीसीआई को इस पर ध्यान देना चाहिए।' दिल्ली कैपिटल्स अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर, मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में करेगी।

Published on:
13 Mar 2024 06:57 pm
Also Read
View All
बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!

Riyan Parag Vaping Case: BCCI के बाद अब RR भी लेगा रियान पराग पर एक्शन? कप्तान की हरकत पर कुमार संगकारा हुए नज़र, दिया यह बयान

RR vs DC playing 11: मिचेल स्टार्क की वापसी पक्की, क्या वैभव सूर्यवंशी पर पड़ेंगे भारी? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

विराट-शुभमन के बीच दिखी तीखी तकरार, कोहली का गुस्सा देख सहम गए गिल, फिर मैच के बाद हुआ ये! देखें Video