
Hasan Mahmud claims maiden home fifer: बांग्लादेश ने आज शुक्रवार को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन सुबह के सेशन में शानदार वापसी की, जिसमें पेसर हसन महमूद ने पांच विकेट लेकर टीम की अगुआई की। हसन ने दूसरी नई गेंद से शुरुआत में ही 82वें ओवर में शतकवीर आमिर जंगू को आउट किया। जंगू ने 133 रन की जबरदस्त पारी खेली।
हसन ने अगली ही गेंद पर रोस्टन चेज को भी अपना शिकार बनाया। हालांकि, जोशुआ बिशप हैट्रिक गेंद से बच गए, रिप्ले में दिखा कि गेंद अंदर की तरफ लगी थी, जबकि उन्हें पहले लेग-बिफोर आउट दिया गया था। पारी में हसन के अन्य शिकार कावेम हॉज, केविन विकम और जोशुआ बिशप थे, जिससे उन्होंने पारी में पांच विकेट पूरे किए।
हसन महमूद के टेस्ट करियर का यह पांचवां फाइव-विकेट हॉल है। उन्होंने पिछली बार पिछले साल अक्टूबर में अफगानिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था, लेकिन घरेलू मैदान पर यह उनका पहला फाइव-विकेट हॉल है। दूसरे दिन लंच तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 322 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसने महज 27 के स्कोर पर अपने तीन शीर्ष बल्लेबाज ब्रैडन किंग (9), कावेम हॉज (1) और जोशुआ डा सिल्वा (12) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद केविन विकम का साथ देने आमिर जंगू क्रीज पर उतरे और इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी हुई। केविन 61 रन बनाकर महमूद दूसरा शिकार बने। फिर आमिर जंगू ने अपनी शतक पूरा किया और वेस्टइंडीज की टीम ने पहले दिन स्टंप तक चार विकेट खोकर 235 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए।
दूसरे दिन 235/4 से आगे खेलने उतरी विंडीज को लंच तक 322/8 पर पहुंचा दिया। आमिर जंगू ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 133 रन और जस्टिन ग्रीव्स ने 51 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 334 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने दो विकेट और हसन महमूद ने 6 विकेट अपने नाम करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।