क्रिकेट

संजू सैमसन की कैसे होगी वापसी, बीसीसीआई के मैसेज से जागी आस

Sanju Samson comeback - जिम्बाब्वे दौरे के चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में संजू सैमसन का नाम नहीं, हालिया फार्म बेहद खराब पर वापसी की संभावना
2 min read
Jul 07, 2026
Sanju Samson
संजू सैमसन। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ChennaiIPL)

Sanju Samson- संजू सैमसन की किस्मत एक बार फिर दगा देती दिख रही है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे इस खिलाड़ी को इं​ग्लैंड के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज के पिछले मैच में ड्राप कर दिया गया था। संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से हटाकर उनकी जगह वंडर बाय वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू कराया गया। सोमवार का दिन भी उनके लिए अच्छा नहीं रहा। BCCI ने जिम्बाब्वे में होने वाली टी-20 सीरीज के लिए जिस 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया उसमें संजू सैमसन का नाम नहीं है। तीन मैचों की यह सीरीज 23 से 26 जुलाई तक खेली जाएगी। संजू सैमसन का हालिया फार्म बेहद खराब है। वे आईपीएल में भी कुछ खास नहीं कर सके थे। बीसीसीआई ने उन्हें बाहर करने की वजह नहीं बताई है पर यह स्पष्ट है कि अब टीम इंडिया में स्थान बनाए रखने के लिए प्रदर्शन ही सब कुछ है। हालांकि अच्छी बात यह है कि संजू सैमसन के रास्ते अभी बंद नहीं हुए हैं। टीम प्रबंधन उन्हें भरोसा दिलाता दिख रहा है।

इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया ज़िम्बाब्वे के दौरे पर जा रही है। दोनों देशों के बीच 3 मैचों की टी 20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी और तिलक वर्मा की उप-कप्तानी बरकरार है।

टीम में जहां वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका दिया गया है वहीं रिंकू सिंह और मयंक यादव को वापस बुलाया गया है। 15 सदस्यीय टीम में श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, ईशान किशन , अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा शामिल हैं। टीम में कुल 4 नए प्लेयर्स शामिल किए गए हैं।

ज़िम्बाब्वे के दौरे पर जा रही भारतीय टीम में संजू सैमसन शामिल नहीं है। संजू को बाहर रखने की वजह भी साफ नहीं की गई है। ऐसे में एक बार फिर उनके इंटरनेशनल केरियर पर सवाल उठने लगे हैं।

संजू सैमसन के प्रशंसक इससे चिंतित हैं। हालांकि टीम मैनेजमेंट का उनके प्रति रुख बेहद सकारात्मक दिख रहा है।
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ड्राप करने और जिम्बाब्वे के दौरे पर नहीं चुने जाने के बावजूद संजू सैमसन के लिए आस बरकरार है। कोच और बीसीसीआई ने इसके स्पष्ट संकेत भी दिए हैं।

गौतम गंभीर ने संजू सैमसन का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की

प्लेइंग-11 से बाहर करने के बाद भी टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने संजू सैमसन का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की। उनसे काफी देर बात की। गौतम गंभीर ने संजू सैमसन का हाथ पकड़कर चर्चा की।

टीम मैनेजमेंट मैसेज दे चुका है कि खिलाड़ियों को खासा मौका दिया जाएगा

इंडिया की नई टी-20 टीम बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में टीम मैनेजमेंट पहले ही यह मैसेज दे चुका है कि
इसमें खिलाड़ियों को खासा वक्त व मौका दिया जाएगा। बीसीसीआई का यह संदेश साफ इशारा करता है कि संजू सैमसन की वापसी की राह अभी खुली हुई है।

Updated on:
07 Jul 2026 11:09 am
Published on:
07 Jul 2026 07:58 am
Also Read
View All
पाकिस्तान को लीड्स में रौंदकर इंग्लैंड ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, जो रूट ने खत्म किया बतौर कप्तान 5 साल की जीत का सूखा

इंग्‍लैंड की जीत से क्या भारत को हुआ नुकसान? आखिरी स्थान पर पहुंचा पाकिस्‍तान, देखें WTC की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

Eng vs Ban: अंग्रेजों के सामने पिछले 20 साल से घुटने टेक रहा पाकिस्तान, लीड्स टेस्ट में बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs PAK: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, सात बल्लेबाज नहीं छू पाये दहाई का आंकड़ा, इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से हराया

क्या भारत की तरह बांग्लादेश भी तोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए तैयार नजमुल हुसैन शांतो