क्रिकेट

2021 महिला विश्व कप का कार्यक्रम जारी, भारतीय टीम नहीं कर पाई क्वालीफाई

Highlight - महिला विश्व कप की शुरूआत 6 फरवरी से होगी - 7 मार्च को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला - सिर्फ चार टीमें ही महिला विश्व कप के लिए कर पाईं हैं क्वालीफाई
less than 1 minute read
2021_women_world_cup.jpeg
6 फरवरी से शुरू होगा महिला विश्व कप

नई दिल्ली। ICC ने 2021 महिला विश्व कप ( 2021 women's world cup ) का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप में 31 मैच खेले जाएंगे। विश्व कप का आगाज 6 फरवरी को होगा और फाइनल मैच 7 मार्च को खेला जाएगा।

6 फरवरी से शुरू होगा महिला विश्व कप

आईसीसी के कार्यक्रम के मुताबिक, विश्व के मैचों का आयोजन न्यूजीलैंड के 6 शहरों में होगा। इनमें ऑकलैंड, हेमिल्टन, ट्उलंगा, वेलिंग्टन, क्राइस्टचर्च और डूनेडिन का नाम शामिल है। विश्व कप के दो सेमीफाइनल मैच ट्उरंगा और हेमिल्टन में 3 और 4 मार्च को खेले जाएंगे। वहीं फाइनल मुकाबला 7 मार्च को हेलिंग्ले ओवल में खेला जाएगा।

नॉकआउट मुकाबलों में होगा रिजर्व डे

इसके अलावा आईसीसी ने जो बड़ा बदलाव किया है वो ये है कि टूर्नामेंट के सभी नॉकआउट मुकाबलों में रिजर्व डे रखा गया है। हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में ये देखने को मिला था कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था और टीम इंडिया को इसका फायदा पहुंचा था। भारतीय टीम बिना खेले ही फाइनल में पहुंच गई थी।

टीम इंडिया को खेलने होंगे क्वालीफायर मुकाबले

2021 महिला वर्ल्ड कप के लिए अभी तक सिर्फ चार टीमें ही क्वालीफाई कर पाई हैं। इनमें जगह बनाने में कामयाब हो पाई हैं। इनमें डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और मेजबान न्यूजीलैंड का नाम शामिल है। अभी चार टीमें और विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगे। भारतीय टीम को भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेलने होंगे।

Updated on:
11 Mar 2020 02:24 pm
Published on:
11 Mar 2020 02:21 pm