24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ZIM: Vaibhav Suryavanshi ने तोड़ दिए 2 बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन तेंदुलकर से भी निकल गए आगे

Vaibhav Suryavanshi Breaks World Record: जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में वैभव सूर्यवंशी ने पहला इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ दिया। वह फुल मेंबर्स टीमों में सबसे कम उम्र के इंटरनेशन अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
2 min read
Google source verification
Vaibhav Suryavanshi Breaks World Record

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Youngest Player To Score Fifty in International Cricket: गुरुवार को वैभव सूर्यवंशी ने अपने इटंरनेशनल करियर पहला अर्धशतक जड़ दिया। यह कारनामा उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में किया। उनकी इस पारी की बदौलत श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को पहली जीत नसीब हुई। यही नहीं सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया और इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

18 गेंदों में जड़ा पहला अर्धशतक

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गेंदों के अंतराल के हिसाब से टीम इंडिया ने चौथी सबसे बड़ी जीत हासिल की। इस दौरान सूर्यवंशी ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अपनी पारी में 4 चौके और 4 ही छक्के लगाए।

क्रमखिलाड़ीटीमउम्रविरोधीस्थानवर्ष
1वैभव सूर्यवंशीभारत15 वर्ष 118 दिनजिम्बाब्वेहरारे2026
2लुईस ब्रूसजिब्राल्टर16 वर्ष 56 दिनमाल्टाअल्बेर्गारिया2021
3केविन चड्ढाइंडोनेशिया16 वर्ष 76 दिनस्वीडनबाली2026
4अलुसिने तुरेसिएरा लियोन16 वर्ष 89 दिनघानाबेनोनी2023
5तेनजिन रबगेभूटान16 वर्ष 118 दिनचीनकुआलालंपुर2023

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक

इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू सीरीज में फ्लॉप रहने के बाद बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सूर्यवंशी से पहले सचिन के नाम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड था। सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में अपना पहला अर्धशतक लगाया था, जब वह सिर्फ 16 साल और 213 दिन के थे। सूर्यवंशी ने एक और रिकॉर्ड तोड़ा और वह टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। उन्होंने जिब्राल्टर के लुईस ब्रूस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने माल्टा के खिलाफ 2021 में 16 साल और 56 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।

क्रमखिलाड़ीटीमउम्रप्रारूपविरोधीस्थानवर्ष
1वैभव सूर्यवंशीभारत15 वर्ष 118 दिनटी20Iजिम्बाब्वेहरारे2026
2सचिन तेंदुलकरभारत16 वर्ष 213 दिनटेस्टपाकिस्तानफैसलाबाद1989
3शाहिद अफरीदीपाकिस्तान16 वर्ष 214 दिनवनडेश्रीलंकानैरोबी1996
4मुश्ताक मोहम्मदपाकिस्तान17 वर्ष 39 दिनटेस्टभारतकोलकाता1960
5मोहम्मद अशरफुलबांग्लादेश17 वर्ष 63 दिनटेस्टश्रीलंकाकोलंबो 2001