24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ZIM: हरारे में मयंक यादव के बाद चमके वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर ने किसे दिया पहली जीत का क्रेडिट?

Team India के नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पहली जीत मिल गई, जहां मेन इन ब्ल्यू ने हरारे में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया। इस मैच के बाद अय्यर ने 2 खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।
2 min read
Google source verification
SHreyas Iyer Prasing Prince Yadav

प्रिंस यादव की तारीफ करते हुए श्रेयस अय्यर (फोटो- IANS)

Shreyas Iyer Reaction on Team India First Win: गुरुवार को भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को हराकर टी20 वर्ल्डकप 2026 के बाद पहली जीत हासिल की। यह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भी टीम इंडिया की पहली जीत है। इस जीत के बाद श्रेयस काफी खुश नजर आए और उन्होंने मयंक यादव के साथ वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। मयंक ने जहां 2 साल बाद वापसी करते हुए पहली गेंद पर विकेट चटकाने के बाद अपनी तेज रफ्तार से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया तो सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।

श्रेयस ने मयंक-सूर्यवंशी को दिया क्रेडिट

श्रेयस अय्यर ने कहा, "पूरी टीम ने मिलकर ज़बरदस्त खेल दिखाया और मुझे अपनी पहली जीत मिली, इससे ज़्यादा कोई और खुशी नहीं हो सकती है। मैं बाउंस का अंदाज़ा लगा रहा था और इस विकेट पर ठीक-ठाक बाउंस था, खासकर हार्ड लेंथ से। और शुरुआत में यह बदलता भी था। लेकिन मयंक ने जिस तरह से बॉलिंग की, अपनी लाइन और लेंथ को एग्जीक्यूट करने के मामले में बहुत बढ़िया शुरुआत दी, जिससे जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने का मौका नहीं मिला।"

कप्तान से सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा, "वैभव ने पावरप्ले में आकर हमें बहुत बढ़िया शुरुआत दी। हर टीम में एक बैटर होता है जो टीम को पूरी ताकत से आगे ले जाता है और एक अच्छा टोटल बनाने में मदद करता है। मुझे लगता है कि उन्होंने विकेट को बहुत अच्छे से एनालाइज़ किया और उन्होंने पार्टनरशिप बनाना शुरू कर दिया। वह एक निडर खिलाड़ी है और जिस तरह से उसने इस इनिंग को अप्रोच किया वह शानदार था। मुझे लगता है कि वह यहां पहले भी खेल चुका है, इसलिए उसे विकेट का ठीक-ठाक आइडिया है। उसने अंडर-19 फाइनल में 175 रन बनाए थे।"

इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे की शुरुआत को मयंक यादव ने खराब कर दिया। देखते देखते मेजबानों की आधी टीम 64 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। हालांकि मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों की बदौलत टीम ने 125 रन के आंकड़े को छू लिया। 126 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत 13.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। सीरीज का दूसरा मुकाबला इसी मैदान पर 25 जुलाई को खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया को श्रेयस पहली सीरीज जिताना चाहेंगे।