23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPL 2026: जाफना किंग्स का फ्रेंचाइजी अनुबंध रद्द, एसएलसी और आईपीजी के पास टीम का नियंत्रण

यह फैसला जाफना किंग्स के सह-मालिक और भारत के पूर्व अंडर-19 बल्लेबाज मनजोत कालरा की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद लिया गया है। कालरा को एलपीएल 2026 शुरू होने के दिन ही श्रीलंका पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने मैच-फिक्सिंग के शक में गिरफ्तार किया था।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 23, 2026

LPL

जाफना किंग्स के मालिकों के साथ फ्रेंचाइजी अनुबंध रद्द कर दिया है। (photo - LPL)

लंका प्रीमियर लीग (LPL) के आयोजकों ने जाफना किंग्स के मालिकों के साथ फ्रेंचाइजी अनुबंध रद्द कर दिया है। टूर्नामेंट को तय समय पर जारी रखने के लिए, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और टूर्नामेंट के अधिकार रखने वाली कंपनी आईपीजी ने फ्रेंचाइजी की पूरी वित्तीय और ऑपरेशनल जिम्मेदारी संभाल ली है।

मनजोत कालरा हुए थे गिरफ्तार

यह फैसला जाफना किंग्स के सह-मालिक और भारत के पूर्व अंडर-19 बल्लेबाज मनजोत कालरा की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद लिया गया है। कालरा को एलपीएल 2026 शुरू होने के दिन ही श्रीलंका पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने मैच-फिक्सिंग के शक में गिरफ्तार किया था।

कालरा को उद्यमी मयंक गोयल के साथ जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी का सह-मालिक बनाया गया था। आईपीजी ने कहा कि यह अनुबंध इसलिए रद्द किया गया क्योंकि फ्रेंचाइजी अपनी वित्तीय जिम्मेदारियां पूरी करने में असमर्थ रही। इसके बाद, जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी के सभी अधिकार आईपीजी के पास वापस आ गए हैं, जिसने एसएलसी के साथ मिलकर टीम का पूरा ऑपरेशन अपने नियंत्रण में ले लिया है।

जाफना किंग्स उसी नाम से खेलती रहेगी

आयोजकों ने पुष्टि की है कि एलपीएल का छठा सीजन तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। जाफना किंग्स उसी नाम से खेलती रहेगी और टीम के स्क्वाड, फॉर्मेट या फिक्स्चर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

आईपीजी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "यह अनुबंध फ्रेंचाइजी द्वारा पूर्व निर्धारित शर्तों और वित्तीय जिम्मेदारियों को पूरी न कर पाने के कारण रद्द किया गया है। इसके परिणामस्वरूप, जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी अधिकार आईपीजी के पास वापस आ गए हैं। हमने श्रीलंका क्रिकेट के साथ मिलकर टीम का पूरा ऑपरेशन अपने नियंत्रण में ले लिया है।"

फ्रेंचाइजी का कामकाज बिना किसी रुकावट के चलता रहे

बयान में आगे कहा गया, "फ्रेंचाइजी का कामकाज बिना किसी रुकावट के चलता रहे, इसके लिए आईपीजी और श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के सभी अनुबंध की पूरी जिम्मेदारी ले ली है। आयोजकों ने यह भी पुष्टि की है कि सभी लॉजिस्टिकल इंतजाम कर लिए गए हैं, ताकि टूर्नामेंट के लिए टीम पूरी तरह तैयार रहे। खिलाड़ियों और स्टाफ के लगभग 90 प्रतिशत भुगतान पहले ही किए जा चुके हैं, और बाकी भुगतान अनुबंध की शर्तों के मुताबिक किए जाएंगे।"

आईपीजी ने कहा, "यह एक मुश्किल फैसला था, लेकिन हमारी प्राथमिकता हमेशा लंका प्रीमियर लीग की विश्वसनीयता बनाए रखना और अपने खिलाड़ियों, कोचों, पार्टनर्स और प्रशंसकों के लिए पूरी स्थिरता सुनिश्चित करना रही है। श्रीलंका क्रिकेट के साथ मिलकर, हमने यह पक्का करने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं कि जाफना किंग्स बिना किसी रुकावट के टूर्नामेंट में हिस्सा लेते रहें।"