क्रिकेट

आईसीसी ने विटोरी की गेंदबाजी पर लगाया प्रतिबंध

रविवार को नेपाल के खिलाफ हुए अप्रसारित मैच के बाद अधिकारियों ने बाएं हाथ के 28 वर्षीय तेज गेंदबाज के खिलाफ रिपोर्ट की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Mar 2018, 8:44 PM IST
icc bans Zimbabwe fast bowler bryan vitory for illegal actionicc bans Zimbabwe fast bowler bryan vitory for illegal action

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रायन विटोरी की गेंदबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2018 की इवेंट पैनल ने विटोरी के गेंदबाजी एक्शन को अवैध करार दिया। रविवार को नेपाल के खिलाफ हुए अप्रसारित मैच के बाद अधिकारियों ने बाएं हाथ के 28 वर्षीय तेज गेंदबाज के खिलाफ रिपोर्ट की।

विटोरी के एक्शन को फिल्म किया
आईसीसी अवैध बॉलिंग विनियमों के अनुच्छेद 3.6.2 के अनुसार, मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ हुए अगले मैच में विटोरी के एक्शन को फिल्म किया गया। उनके गेंदबाजी के वीडियो फुटेज को इवेंट पैनल के हेलेन बायन और मार्क किंग की सौपी गई। जांच के बाद, इवेंट पैनल ने यह निष्कर्ष निकाला कि विटोरी का गेंदबाजी एक्शन अवैध है और नियमों के अनुच्छेद 6.5 के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध लगाया जाता है।

विटोरी के स्थान पर रिचर्ड नगारावा को शामिल किया
विटोरी की गेंदबाजी पर तब तक प्रतिबंध लगा रहेगा जब तक वह आईसीसी द्वारा अनुमोदित परीक्षा केंद्र में अपनी गेंदबाजी का आंकलन नहीं कराते और आंकलन के बाद उनके गेंदबाजी एक्शन को वैध करार नहीं दिया जाता। इस बीच, इवेंट की टेक्निकल कमिटी ने विश्व कप क्वालीफायर के लिए जिम्बाब्वे की टीम में विटोरी के स्थान पर रिचर्ड नगारावा को शामिल करने की अनुमति दे दी है।

Updated on:
8 Mar 2018, 8:44 PM IST
Published on: