ख़राब शुरुआत के बाद जीता स्कॉटलैंड
अफगानिस्तान द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की भी शुरुआत खराब रही और 21 रनों के कुल योग पर टीम ने दो विकेट खो दिए। इसके बाद, तीसरे विकेट के लिए कैलम मैकलेऑड (नाबाद 157) और रिची बैरिंगटन (67) के बीच 208 रनों की बड़ी साझेदारी हुई और स्कॉटलैंड ने सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने दो विकेट लिए। मैकलेऑड को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बता दें 2019 में इंग्लैंड में होने वाले वनडे क्रिकेट विश्व कप के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। इन क्वालीफायर मुकाबलों में 10 टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हे दो ग्रुप में बांटा गया हैं।