7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न मोदी, न राहुल गांधी लोग इस इंडियन क्रिकेटर को देखना चाहते हैं अगला PM

राहुल द्रविड़ की दरियादिली पर फैंस हुए फिदा, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बाद देश का अगला पीएम द्रविड़ को बनाने की कर डाली मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 27 Feb 2018, 8:27 PM IST

fans demand on social media to make Rahul Dravid India's next PM

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में श्रीमान भरोसेमंद, संकटमोचक और भारत की दीवार जैसे नामों से जाने-जाने वाले भारतीय पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ अपने स्वाभाव और दरियादिली से आए दिन फैंस का दिल जीत लेते है। ऐसा ही कुछ हालही में द्रविड़ ने किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें देश का अगला प्रधान मंत्री बनाने की बात कह डाली।

इस लिए नहीं लिए 50 लाख
जी हां हल ही में भारतीय अंडर19 टीम ने चौथी बार वर्ल्डकप का ख़िताब अपने नाम किया। राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारतीय जूनियर टीम की इस ऐतिहासिक जीत के लिए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को 30-30 लाख, सपोर्ट स्टाफ को 20-20 लाख रुपये और राहुल द्रविड़ को 50 लाख रूपए इनाम के तौर पर दिए थे। सपोर्ट स्टाफ को अपने से काम राशि मिलने पर राहुल द्रविड़ को बुरा लगा और उन्होंने इसका विरोध करते हुए 50 लाख लेने से मन कर दिया। द्रविड़ ने बीसीसीआई से सब को बरारबर पैसे देने की दरखवास्त की। द्रविड़ की बात मानते हुए बीसीसीआई ने द्रविड़ सहित सारे कोचिंग स्‍टाफ को एक बराबर 25 लाख रुपये देने का वादा किया।

फैंस बोले द्रविड़ को पीएम बनाओ
उनकी इस दरियादिली पर मशहूर गायक और संगीतकार विशाल डडलानी ने ट्वीट कर उन्हें देश का अगला प्रधान मंत्री बनाने की बात कही। विशाल के इस ट्वीट के बाद द्रविड़ के फैंस के धड़ाधड़ ट्वीट आना चालू हो गए और सब ने राहुल द्रविड़ को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम बनाने की बात की। लोगो ने कहा देश को द्रविड़ जैसे शख्स की जरुरत है। वैसे आपको बता दें कि इसी महीने के पहले हफ्ते में पीएम मोदी ने कर्नाटक में एक रैली के दौरान राहुल द्रविड़ की काफी तारीफ की थी. पीएम मोदी ने द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा, था कि द्रविड़ सभी को ईमानदारी से काम करने और दूसरों के लिए जीने की सीख देते हैं।

पहले भी कर चुके हैं ऐसा
बता दें अंडर 19 वर्ल्‍डकप चैंपियन बनने के बाद मीडिया ने जीत का सारा श्रेय राहुल द्रविड़ को दिया था। जिसके बाद द्रविड़ ने खिलाड़ियों को इस का सारा श्रेय देते हुए कहा था श्रेय टीम के सदस्यों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ को भी जाता है, उन्होंने ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि, इस टीम को प्रशिक्षण के दौरान ज्‍यादातर लोगों का ध्‍यान मेरे ऊपर केंद्रित रहा लेकिन वास्‍तव में हमारे पास बेहतरीन सपोर्ट स्‍टाफ है और इसकी ओर से किए गए प्रयास ने यह बेहतरीन परिणाम दिया। मुझे उस समय शर्मिंदगी होती है जब अच्‍छे प्रदर्शन का पूरा श्रेय टीम के साथ मुझे दिया जाता है। सपोर्ट स्‍टाफ के रूप में हमारे पास बेहतरीन साथी थे।