क्रिकेट

Champions Trophy 2025 के उद्घाटन मैच से पहले बढ़ी पाकिस्तान की टेंशन, इस स्‍टार पेसर का खेलना मुश्किल

Haris Rauf Injury Update: मेजबान पाकिस्तान आज बुधवार 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन मुकाबला खेलने उतरेगी, लेकिन अभी तक भी चोटिल स्टार तेज गेंदबाज हारिस राऊफ का खेलना तय नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2025, 9:58 AM IST
Feature image

Haris Rauf Injury Update: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज कुछ ही घंटे में होने वाला है। आज बुधवार 19 फरवरी को टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेजबान पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर जीत से अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। कराची में खेले जाने वाले इस मुकाबले में पाकिस्‍तान के स्‍टार तेज गेंदबाज हारिस रउफ को चोट के चलते बाहर बैठना पड़ सकता है। राऊफ को छाती और पेट में दर्द की शिकायत के चलते हाल ही में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ समाप्‍त हुए त्रिकोणीय वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था।

वैसे बताया जा रहा है कि हारिस रउफ सेलेक्शन के लिए फिट हैं, लेकिन उन्‍हें ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा है कि उन्होंने अभी तक पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी नहीं की है। हालांकि ये अच्छी बात है कि अब वह कोई परेशानी महसूस नहीं कर रहे हैं। फिलहाल ये यह तय नहीं है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन मैच में खेलेंगे या नहीं। दरअसल, उनके खेलने को लेकर तब संदेह हुआ जब पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि अगर राऊफ की चोट साइड स्ट्रेन की है तो उसे ठीक होने में लंबा वक्‍त लग सकता है।

रऊफ को कोई परेशानी नहीं हो रही है- रिजवान

मोहम्‍मद रिजवान ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में हारिस राऊफ की इंजरी पर अपडेट देते हुए बताया कि हारिस ने कल 80 प्रतिशत गेंदबाजी की थी और आज वह लय में गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने हमें बताया कि अब कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही है। उम्मीद है कि वह पूरी तरह से फिट हैं। हालांकि रिजवान ने ये स्‍पष्‍ट नहीं किया कि न्‍यूजीलैंड के खिलाफ उद्घाटन मैच में उन्‍हें उतारा जाएगा या नहीं?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम

मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैय्यब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा (उपकप्तान), उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस राऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी।

Updated on:
19 Feb 2025, 9:58 AM IST
Published on: