
ICC Champions Trophy 2025 PAK vs NZ Head to Head Record: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का काउंटडाउन खत्म हो गया है। आज टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज कराची में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के मुकाबले से होगा। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल के आधार पर हो रहा है। भारत के सभी मैच दुबई में होंगे तो अन्य टीमों के मुकाबले पाकिस्तान के रावलपिंडी, लाहौर और कराची में खेले जाएंगे। आज पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड का मैच दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। इससे पहले एक नजर डालते हैं इन दोनों की वनडे में कितनी बार भिड़ंत हुई है और कौन किस पर भारी पड़ा है?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड की जाए तो अब तक दोनों का आमना-सामना कुल 118 बार हुआ है, जिसमें से पाकिस्तान की टीम ने 61 मुकाबले अपने नाम किए है तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 53 मैचों में सफलता मिली है। जबकि चार मैच बेनतीजा रहे हैं। इस तरह एकदिवसीय क्रिकेट में कीवियों पर पाकिस्तान भारी पड़ा है।
वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें तो अब तक दोनों का आमना-सामना 2000, 2006 और 2009 में तीन बार हुआ है और तीनों ही मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते हैं। कीवी टीम ने पहली जीत केन्या के नैरोबी में चार विकेट से, दूसरी जीत भारत के मोहाली में 51 रन से और तीसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में पांच विकेट से अपने नाम किया था। आज देखने वाली बात होगी कि पाकिस्तान अपनी जीत का खाता खोल पाया है या नहीं।
फखर जमान, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान और सऊद शकील।
विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (सी), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र।
Updated on:
19 Feb 2025, 11:39 AM IST
Published on:
19 Feb 2025, 7:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.