24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के मैच में मैदान पर उतरेगा वो खिलाड़ी, जिसकी नेट वर्थ बोर्ड से भी ज्यादा

Pakistan vs New Zealand: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने होंगी। इस मैच में एक ऐसा खिलाड़ी मैदान पर उतरेगा, जिसकी कुल आय उसके बोर्ड से भी अधिक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 6 Jul 2025, 1:26 PM IST

Kane Williamson retires from T20Is

केन विलियमसन। (फोटो सोर्स: IANS)

Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज अब से कुछ घंटे बाद होने वाला है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे भारत में जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के अलग अलग चैनल्स पर देखा जा सकता है। इस मुकाबले एक ऐसा खिलाड़ी मैदान पर उतरेगा, जिसकी कुल आय उसके क्रिकेट बोर्ड से भी कहीं ज्यादा है।

वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कप्तानी छोड़ने वाले केन विलियमसन इस टूर्नामेंट में बतौर बल्लेबाज खेलेंगे। क्रिकेट करियर के अपने आखिरी लम्हों में वह हर पारी को यादगार बनाना चाहेंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरेंगे। वह ऐसे खिलाड़ी होंगे, जो अपने बोर्ड से भी ज्यादा अमीर हैं। बता दें कि केन विलियमसन की कुल आय लगभग 91.77 करोड़ रुपए है, जो उनके बोर्ड से करीब 16.77 करोड़ रुपए ज्यादा है।

कमाई में 10वें नंबर पर न्यूजीलैंड

शीर्ष दस क्रिकेट बोर्ड पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का स्थान सबसे नीचे नजर आता है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के पास सिर्फ 75 करोड़ रुपए हैं। BCCI सबसे अमीर बोर्ड है, जिसकी नेट वर्थ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट के कुल आय से भी अधिक है। BCCI की 2024 में नेट वर्थ 18, 760 करोड़ रुपए थी तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कुल आय 658 करोड़ थी। इंग्लैंड क्रिकेट तीसरे नंबर पर रही, जिसकी आय 492 करोड़ रुपए थी तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चौथे नंबर पर रहा, जिसका नेट वर्थ 458 करोड़ रहा।

विलियम्सन के इनकम का स्रोत

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन 2015 से लगातार आइपीएल खेल रहे हैं। इस दौरान वह 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े और 2023 तक वे इस फ्रेंचाइजी से वेतन के तौर पर 28 करोड़ रुपए कमा चुके हैं। 2023 में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 2 करोड़ में खरीदा। 2025 के आईपीएल ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदने वाला नहीं मिला। हालांकि वह कई विज्ञापन करते हैं और न्यूजीलैंड क्रिकेट से भी उन्हें काफी पैसा मिलता है, जिसकी वजह से वह अपने बोर्ड से ज्यादा अमीर हैं।

सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले क्रिकेट बोर्ड

भारत – 18760 करोड़ रुपए
ऑस्ट्रेलिया – 658 करोड़ रुपए
इंग्लैंड – 492 करोड़ रुपए
पाकिस्तान – 458 करोड़ रुपए
बांग्लादेश – 425 करोड़ रुपए
साउथ अफ्रीका – 392 करोड़ रुपए
जिम्बाब्वे – 317 करोड़ रुपए
श्रीलंका – 166 करोड़ रुपए
वेस्टइंडीज – 125 करोड़ रुपए
न्यूजीलैंड – 75 करोड़ रुपए

ये भी पढ़ें: सैम करन के भाई ने जड़ा शानदार शतक, जिम्बाब्वे ने 9 विकेट से आयरलैंड को हराया